IND vs AFG: भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर टेस्ट मुकाबला तीसरे दिन तक ही चल पाया। तीसरे दिन के अंतिम सेशन तक आते ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली। भारत ने इस मुकाबले को एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया, जो भारत की सबसे बड़ी जीत है। साल 2018 में भी भारत ने अफगानिस्तान को पारी से हराया था, एक तरह से इतिहास दोहराने जैसा काम हुआ है।

तीसरे दिन के खेल में अफगान टीम को फॉलोऑन दिया गया था और उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की स्पिन गेंदों के सामने सरेंडर करते हुए दिखाई दिए। दूसरी पारी में पूरी अफगान टीम 112 के मामूली स्कोर पर सिमटकर मैच हार गई।

IND vs AFG

टॉस जीतकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहली पारी में ही ऐसा काम कर दिया था कि पीछे मुड़कर देखने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 100 और खुद कप्तान गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली।

गिल और राहुल के अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत का बल्ला भी जमकर चला। दोनों ने मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट जड़ते हुए 81-81 रनों की पारियां खेली। उनके बाद अंत में वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला भी हथौड़े की तरह चला और 52 रन आए। इससे टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 564 रन बना पारी घोषित कर दी।

मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू

इसके बाद गेंदबाजी में पहली पारी के दौरान डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने तहलका मचा दिया और अपने करियर के पहले ओवर में ही विकेट लेने में सफल रहे। लेफ्ट आर्म स्पिनर ने अफगान बल्लेबाजों को कुछ भी समझने का मौका नहीं देते हुए 6 विकेट झटके। मेहमान टीम 152 पर आउट हो गई। रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।

वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप का कहर

इसके बाद दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए अफगान पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई और दबाव के सामने बल्लेबाज आउट होते चले गए। इस बार वॉशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। मानव सुथार ने 1 विकेट हासिल किया। इस तरह 112 पर आउट होकर अफगान टीम पारी और 300 रनों से पराजित हो गई। मुकाबले के हीरो मानव सुथार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+