गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतरी, तीन की मौत

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में ट्रेन हादसा हुआ है। बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई अन्य घायल हैं। हादसे का शिकार हुई ट्रेन गुवाहाटी से पटना जा रही थी। बीकानेर-गुवाहाटी ( 15633 ) एक्स्प्रेस बंगाल की उत्तर भाग में मैनागुरी के पास डोमोहानी के पास पटरी से उतरी है।

Recommended Video

    West Bengal Train Accident: Bikaner से Guwahati जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 4 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    bikaner guwahati express train derail near domohani

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सप्रेस के कम से कम दर्जन भर डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई लोगों के गंभार रूप से घायल होने की बात भी सामने आई है। भारतीय रेलवे की ओर से गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर - 03612731622, 03612731623 जारी किया गया है।

    सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है।

    घटना गुरुवार को शाम करीब 4 बजे के आसपास हुई है। ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं और सवारियों से भरे 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं। इनमें से एक डिब्बा पानी में जा गिरा है। फिलहाल बचाव राहत कार्य जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+