बंगाल: CM ममता ने किया मंत्रिमंडल में बदलाव, बाबुल सुप्रियो समेत 10 नए चेहरे

नई दिल्ली, 3 अगस्त: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। जिसके तहत 10 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हालांकि इसकी घोषणा ममता बनर्जी ने शिक्षा भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी के जेल जाने के बाद ही कर दी थी। साल 2021 में सरकार बनाने के बाद सीएम ममता का ये पहला कैबिनेट बदलाव है।

Recommended Video

    Mamata Banerjee Cabinet में बदलाव, Babul Supriyo समेत ये बने मंत्री | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    Mamata

    नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा फेमस नाम बाबुल सुप्रियो का है। वो पहले बीजेपी में थे और पीएम मोदी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री तक बनाया था। हालांकि बाद में वो हटा दिए गए, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़कर टीएमसी का साथ पकड़ लिया। अब ममता बनर्जी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया है। इसके अलावा स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिकी, उदयन गुहा और प्रदीब मजूमदार भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। वहीं बिप्लब रॉय चौधरी और बीरबाहा हसदा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी मिली, जबकि ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन राज्यमंत्री बने हैं।

    सीएम ने कही थी ये बात
    हाल ही में सीएम ममता ने कहा था कि हम बुधवार को कैबिनेट में फेरबदल करेंगे, जिसमें कुछ नए चेहरे होंगे। हमारे पास पूरे मंत्रालय को भंग करने और एक नया बनाने की कोई योजना नहीं है। हां, एक फेरबदल होगा। हमने मंत्री सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे को खो दिया। पार्थ चटर्जी जेल में हैं इसलिए उनका सारा काम करना है। ये मेरे लिए अकेले संभालना संभव नहीं है।

    पार्थ ने डाला मुश्किल में!
    आपको बता दें कि हाल ही में ईडी ने शिक्षा भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 50 करोड़ से ज्यादा का कैश और सोना बरामद हुआ। ईडी को शक है कि घोटाले से ये पैसा इकट्ठा किया गया। इस कार्रवाई से टीएमसी बैकफुट पर आ गई थी, जिसके बाद पार्थ को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। उनको टीएमसी से भी निकाला गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+