Bengali Actress: कुकिंग शो करके निशाने पर आईं सुदीपा चटर्जी, मिल रही जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला?
Bengali Actress Sudipa Chatterjee: बंगाली एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक उनको बांग्लादेशी कुकिंग शो को करने के बाद 'जिंदा जलाने' और 'बेटे को अगवा' करने की धमकी मिली है।
इन दिनों बंगाली एक्ट्रेस एक कुकिंग शो में हिस्सा लेने के बाद विवादों से घिरीं हुई हैं। दरअअसल, एक्ट्रेस जिसे कुकरी शो में शामिल हुईं, उसमें एक कंटेस्टेंट ने बीफ की डिश तैयार की, जिसके बाद उन पर बीफ का प्रमोट करने का आरोप लगाया जा रहा है।

शो में बीफ डिश तैयार कर रहा था कंटेस्टेंट
बांग्लादेशी कुकरी शो की एंकरिंग करते वक्त बंगाली एक्ट्रेस को एक प्रतिभागी से बात करते हुए देखा गया, जो बीफ डिश तैयार कर रहा था। इस पर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा, सुदीपा ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
'मैंने कभी बीफ नहीं खाया, पकाना तो दूर की बात'
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बाद अभिनेत्री ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें "राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बनाया जा रहा है"। अपने फेसबुक पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा,"मुझे यकीन है कि मुझे ट्रोल करने वाले ज्यादातर लोगों ने वीडियो नहीं देखा है। मैंने कभी बीफ नहीं खाया, पकाना तो दूर की बात है। मैंने इसे छुआ तक नहीं। दूसरी बात करीम जहान (शो के एक प्रतिभागी) ने इसे पकाया था। वीडियो अभी भी बिना एडिट किए हुए हैं। कोई भी देख सकता है। आपको कहीं भी नहीं दिखेगा कि मैंने बीफ को छुआ भी है।"
अपनी सफाई में क्या बोलीं एक्ट्रेस?
उन्होंने कहा, "फेसबुक लाइव पर मुझसे पूछा गया कि मैं वहां क्यों खड़ी थी? इसे लेकर मैं कहना चाहती हूं कि जब बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' बज रहा है, तो मुझे वहां से क्यों हटना चाहिए? शो के आयोजकों ने मुझे बताया कि बीफ उनके राष्ट्रीय व्यंजनों में से एक है। यह प्रोग्राम ईद-उल-अजहा के अवसर पर हुआ था। इसलिए मैं दूसरों के धर्म को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैं बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करने गई हूं। मेरा देश धर्मनिरपेक्ष है।"
उन्होंने आगे कहा, "एक धर्मनिरपेक्ष देश के नागरिक के रूप में दूसरों की धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाना गलत है। जब भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान पर बांग्लादेश का राष्ट्रगान बजाया जाता है, तो हमारे देश के खिलाड़ी वहां से नहीं हटते।"
सुदीपा ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी और बाबुल सुप्रियो पर उनके हालिया शो को लेकर हमला किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि इसका तृणमूल कांग्रेस या किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों ने यहां तक दावा किया कि उनका सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो से करीबी संबंध है।












Click it and Unblock the Notifications