बंगाल चुनाव: टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के इस चौंकाने वाले बयान से मची खलबली, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

कोलकाता, अप्रैल, 14: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स‍ियासी पारा चरम पर है। बंगाल के पांचवें चरण के मतदान के पहले, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल ने बोलपुर चुनाव कार्यालय में पार्टी की एक बैठक में एक चौंकाने वाली टिप्पणी की जिससे खलबली मच गई हैं । पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'खून होगा' ('Khoon Hobe')। मंडल ने कहा, "2011 में एक हत्या हुई थी, 2014 में हत्या हुई थी, 2019 में एक हत्या हुई थी और अब 2021 में फिर से एक हत्या होगी।"

Anubrata Mandal

अनुब्रत मंडल उर्फ केष्ट्रो दा पश्चिम बंगाल की बीरभूम जिले में टीएमसी के जिलाध्यक्ष हैं। मंडल को बाहुबली नेता भी कहा जाता है। अनुब्रत मंडल को लेकर कई 'कांड' हुए जिस कारण कई बार चुनाव आयोग ने उन पर निगरानी रखी। अनुब्रत को किंगमेकर कहा जाता हैं। पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये विवादित बयान दिया है। विपक्षी पार्टियों के लिए चुनौती कहे जाने वाले मंडल ने कहा, खून होगा' ('Khoon Hobe')। "2011 में एक हत्या हुई थी, 2014 में हत्या हुई थी, 2019 में एक हत्या हुई थी और अब 2021 में फिर से एक हत्या होगी।"

भाजपा ने मंडल के गिरफ्तारी की मांग की
मीडिया से बात करते हुए टीएमसी नेता मंडल की झटका देने वाली इस टिप्पणी पर स्थानीय भाजपा नेता साईंतन बसु ने कहा, "उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि उन्होंने किसी की हत्या की है। मेरा आग्रह है कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस आदमी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ''

बीजेपी प्रत्‍याशी हामिजुल ने जताई थी ये अशंका
मंगलवार को, बीजेपी के चोपड़ा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार हामिदुल रहमान ने डब्ल्यूबी सीएम ममता बनर्जी के मित्र-शत्रु और भाजपा नेता सुवेन्दु अधिकारी को मौत की धमकी दी थी। रहमान ने कहा था कि सुवेन्‍दु अधिकारी जीवित है क्योंकि वह चोपड़ा निर्वाचन क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर से पहुंचे, लेकिन अगर वह सड़क मार्ग से वहां पहुंचता तो उसे लोगों द्वारा मार दिया जाता।

ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने लगाई रोक
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल (सांसद) बुधवार दोपहर दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद डेरेक ओ ब्रायन, कल्याण बनर्जी, प्रतिमा मोंडल और संतनु सेन होंगे। वे भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) कार्यालय पहुंचने वाले हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अल्पसंख्यक वोट अपील और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाफ बार-बार आरोपों के बाद भी 13 अप्रैल को रात 8 बजे तक पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार करने से रोक दिया था।

https://hindi.oneindia.com/photos/italia-toochi-kash-sexy-pictures-oi60915.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+