Bankura Train Accident: आखिर दो मालगाड़ी कैसे टकरा गई? हादसे की वजह आई सामने
Bankura Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में दो मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई जिससे ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में एक मालगाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसें में ट्रेन का इंजन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मालगाड़ी के डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। हादसे के बाद कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं अब इस हादसे की वजह भी सामने आ गई है। अधिकारी ने इस एक्सीडेंट की वजह बताई है।
ये थी दो मालगाड़ी के टकराने की वजह (Bankura Train Accident Reason)
दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने दोनों मालगाड़ी के आपस में टकराने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि एक मालगाड़ी लूप लाइन में खड़ी थी और दूसरी ट्रेन को सिग्नल पर रुकना था, लेकिन वह लाल सिग्नल से आगे निकल गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। मरम्मत का काम सुबह करीब 7.30 बजे पूरा हो गया और पहली ट्रेन सुबह करीब 8.30 बजे साइट से हटा दी गई। अब तक, 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

इन ट्रेनों को रद्द किया गया है
ओंडा स्टेशन पर हुई घटना
दरअसल, रविवार की सुबह बांकुड़ा के ओंडा स्टेशन की लूप लाइन पर बिष्णुपुर की ओर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान बांकुड़ा से विष्णुपुर जा रही एक और मालगाड़ी गलती से लूप लाइन में घुस गई। चलती मालगाड़ी खड़ी दूसरी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। इसकी गति तेज होने के कारण उसका इंजन दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। साथ ही कई डिब्बे मुड़े हुए भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications