बांग्लादेशी तस्करों ने BSF की पेट्रोलिंग टीम पर किया हमला, अधिकारियों ने BGB के समक्ष जताया कड़ा विरोध
कूचबिहार, 30 अगस्त। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पेट्रोलिंग टीम पर रविवार तड़के करीब 3:35 बजे बांग्लादेश की सीमा से आए तस्करों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के जवाब में भरतीय जवानों ने भी आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसमें भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब 2 बदमाशों की मौत हो गई। इस घटना के बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने बांग्लादेश समकक्ष बीजीबी से समक्ष 'कड़ा विरोध' जताया है।

घटना पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में चंगरबंधा सीमा चौकी के पास की है, जब सीमा सुरक्षा पर लगे बीएसएफ के गश्ती दल का सामना बांग्लादेश से छिपकर आए तस्करों से हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर गश्त करते समय सैनिकों को 18-20 बांग्लादेशी तस्करों ने घेर लिया था। सैनिकों ने उन्हें क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा। हालांकि, उन्होंने जवानों की बातों को अनसुना कर दिया और सैनिकों पर हमला कर दिया। परिणामस्वरूप सीमा सुरक्षा बल पार्टी गंभीर रूप से घायल हो गई। अपनी जान खतरे में देख जब जवानों के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो उन्होंने आत्मरक्षा में गोलीबारी की।
यह भी पढ़ें: UPSC CAPF Recruitment: बीएसएफ, सीआरपीएफ, CRPF, आईटीबीपी, सीआईएसएफ में नौकरी का मौका, करें आवेदन
जवाबी कार्रवाई में दो बांग्लादेशी तस्करों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि बीएसएफ देश की पूर्वी सीमा पर भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा के कुल 4,096 किलोमीटर में से 932 किमी से अधिक की रक्षा की सुरक्षा में तैनात है। इसका मुख्यालय कदमतला, सिलीगुड़ी में है। अधिकारी ने कहा कि घटना स्थल की तलाशी के परिणामस्वरूप दो 'बांग्लादेशी तस्करों' के शव भारतीय क्षेत्र में लगभग 100 मीटर अंदर मिले। बीजीबी को सूचित किया गया था और घटना के संबंध में एक बीएसएफ की तरफ से कड़ा विरोध भी दर्ज कराया गया है। बता दें कि सीमा रक्षक बांग्लादेश (बीजीबी) इस सीमा पर बीएसएफ की समकक्ष है।












Click it and Unblock the Notifications