Upchunav Bypoll Results: 'तुमसे न हो पाएगा मोदीजी', उपचुनाव के नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा का तंज

Upchunav Election Results: सात राज्यों में हुए उपचुनावों में इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ गया। 13 में से 10 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन ने कब्जा जमाया। वहीं, बीजेपी के खाते में सिर्फ दो सीटें ही गईं। एक पर निर्दलीय ने बाजी मार ली।

उपचुनावों के नतीजे सामने आने के बाद, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीजेपी और एजेंसी राज लगातार कमजोर हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं, तुमसे न हो पाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोइत्रा ने कहा क‍ि टीएमसी ने बंगाल में 4/4 विधानसभा उपचुनाव जीते, इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रीय स्तर पर 10/13 जीते। वहीं, बीजेपी और उसका एजेंसी राज अपनी हार का सिलसिला जारी रखता है। लोग कह रहे हैं 'तुमसे न हो पाएगा नरेंद्र मोदी।'

Mahua Moitra

तृणमूल कांग्रेस ने सभी चार सीटें जीतीं
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चार सीटों में से उनकी पार्टी ने तीन सीटें वापस जीत ली हैं, जो पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास थीं और एक सीट बरकरार रखी है, जो पहले टीएमसी के पास थी। बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में कहा क‍ि चार सीटों में से तीन सीटें भाजपा के पास थीं, दोनों लोकसभा और विधानसभा में। हमने तीनों सीटें जीती हैं और अपनी सीट भी बरकरार रखी है। इसका मतलब है कि चार में से चार। मैं इस जीत के लिए अपने लोगों का आभार व्यक्त करती हूं।

कौन हैं महुआ मोइत्रा ?
महुआ मोइत्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी की सदस्य हैं। वे पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से लोकसभा सांसद हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1974 को हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा संयुक्त राज्य अमेरिका के माउंट होलीयोके कॉलेज से प्राप्त की है। महुआ मोइत्रा अपने तीखे भाषणों और स्पष्टवादी दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। वे विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर व्यक्त करती हैं और संसद में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+