पश्चिम बंगाल के हुगली में राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा, भाजपा विधायक घायल

पश्चिम बंगाल के हुगली में हिंसा रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा में भाजपा विधायक को चोट आई है। इलाके में धारा 144 को लागू कर दिया गया है, इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

hooghly

पश्चिम बंगाल में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान एक बार फिर से हिंसा की खबर सामने आई है। इस हिंसा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक पर भी हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राम नवमी की रैली पर पश्चिम बंगाल के हुगली शहर में स्थित रिशरा के पास मस्जिद के बाहर यह घटना हुई है। इस घटना में भाजपा के स्थानीय विधायक को भी चोट आई है। घटना के बाद इलाके में धारा 144 को लागू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान जमकर पत्थरबाजी, आगजनी हुई है।

इस घटना में भाजपा के विधायक बिमन घोष घायल हो गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालात बिगड़ने के बाद इलाके में धारा 144 को लगा दिया गया और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया। बता दें कि शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीफ घोष भी शामिल थे। पुलिस के सूत्रों का कहा है कि शोभायात्रा में डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था, यही नहीं शोभायात्रा जब मस्जिद के पास पहुंची तो लोगों ने यहां पर तलवार भी लहराई गई।

दिलीप घोष ने हिंसा के वक्त की वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद के भीतर से शोभायात्रा पर पत्थर फेके गए। बता दें कि हावड़ा जिले में 30-31 मार्च को राम नवमी के कार्यक्रम के दौरान हिंसा की खबरें सामने आई थीं, इसकी सीआईडी जांच कर रही है। लेकिन इस घटना के दो दिन बार एक बार फिर से हावड़ा में हिंसा की खबरें सामने आई हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रविवार को पत्र लिखा और इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत को देखते हुए हम आपका तत्काल प्रभाव से इस मामले में कानूनी तौर पर हस्तक्षेप की मांग करते हैं ताकि स्थिति नियंत्रण के बाहर ना जाए और सामान्य नागरिकों की जान को बचाया जा सके। वहीं दिलीप घोष ने मीडिया को बताया कि बिमन घोष जोकि पुरशुरा से भाजपा विधायक हैं, वह पत्थरबाजी के दौरान घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+