बंगाल में आज अमित शाह का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, नादिया जिले में रोड शो से की शुरुआत
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण के मतदान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को चुनावी मैदान में कूद पड़े। अमित शाह रविवार को बंगाल में 6 सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें से 3 में तो अमित शाह रोड शो को संबोधित करेंगे। बंगाल में अमित शाह के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार की शुरुआत दोपहर 1 बजे के करीब पहले रोड शो के साथ हुई। अमित शाह ने पहला रोड शो नादिया जिले के शांतिपुर में किया। इसके बाद अमित शाह राणाघाट दक्षिण में एक और रोड शो करेंगे, जो करीब डेढ़ बजे होगा।

अमित शाह का शाम का कार्यक्रम
इन दो रोड शो के बाद अमित शाह पौने चार बजे बसीरहाट दक्षिण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके चौथा आयोजन शाम 04:25 बजे पनिहाटी में होगा। यहां भी अमित तीसरा और आखिरी रोड शो करेंगे। इस रोड शो के बाद अमित शाह के आखिरी दो सार्वजनिक कार्यक्रम टाउन हॉल में होंगे। यहां अमित शाह 2 बैठकों में हिस्सा लेंगे और इनका समय है शाम 5:30 बजे कमारटी में टाउन हॉल बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे वह राजारहाट गोपालपुर में एक और टाउन हॉल में बैठक करेंगे।
17 अप्रैल को पांचवे चरण का मतदान
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण के तहत 6 जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होगा। इस फेज में उत्तरी 24 परगना की 16 सीट, दार्जिलिंग की 5 सीटों पर, नादिया की 8 सीटों पर, पूर्वी बर्धमान की 8 सीटों पर, जलपाईगुड़ी की 7 सीटों पर और कैलिमपोंग की1 सीट पर वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications