अधीर रंजन ने ओवैसी पर बोला हमला, कहा- BJP से रिश्वत लेकर कांग्रेस के वोट काटते हैं
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी को "आरएसएस कठपुतली" कहे जाने पर कांग्रेस तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए मुकाबला आसान बनाने के लिए ओवैसी कांग्रेस के वोट काटते हैं।

मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में अधीर रंजन ने कहा, (असदुद्दीन) ओवैसी वोट काटने के लिए जाने जाते हैं। पूरा देश यह जानता है। वह भाजपा से रिश्वत लेते हैं। भाजपा उन्हें पैसे देती है ताकि वे कांग्रेस के वोट काट सकें और इसे (चुनावी मुकाबला) अपने लिए आसान बना सकें।
अधीर रंजन ने कहा कि, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध'' घोषित करने का दावा करने वाली भाजपा को पहले अपने अंदर झांकना चाहिए और अपने अंदर के भ्रष्टाचार की गंध को सूंघना चाहिए। तेलंगाना में बदलाव की आंधी चल चुकी है। इससे बाहर निकलने के लिए बीजेपी ने अपने सबसे भरोसेमंद नेता असदुद्दीन औवेसी की ओर रुख किया है।
कांग्रेस नेता ने कहा , वे खुद को पाक-साफ बताते हैं क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है। पहले मोदी को अपने पार्टी के गिरेबान में झांकना चाहिए। उनकी अपनी पार्टी से भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है।
अधीर ने कहा कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरे देश में जाति आधारित जनगणना का समर्थन कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाधा साबित हो रही है क्योंकि उन्होंने हिंदू वोटों को एकजुट करने और हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ने का सपना देखा था। कांग्रेस नेता ने कहा कि, राहुल गांधी पूरे देश में जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जाति जनगणना का वादा किया है। मोदी का सपना सभी हिंदुओं को एकजुट करना और हिंदुओं को धोखा देकर हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ना था।
बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'हम दो हमारे दो' सरकार इस विचार की विरोधी है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि हिंदू समाज के भीतर भेदभाव है, हमें अपने समाज के भीतर भी ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में पता लगाना चाहिए। मोदी को यह पसंद नहीं है। वह सांप्रदायिक राजनीति करना चाहते हैं। हम चाहते हैं जाति जनगणना और उसके आधार पर सभी सरकारी योजनाओं की योजना बनाई जानी चाहिए। यह हम दो हमारे दो की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications