Mithun Chakraborty Health: अस्पताल के अंदर से मिथुन दा की वीडियो आई सामने, जानिए कब होंगे डिस्चार्ज?
Mithun Chakraborty Health Update: दिग्गज एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर शनिवार (10 फरवरी ) सुबह खबर मिली कि उनकी अचनाक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद मिथुन दा को कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही शनिवार शाम को अस्पताल की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर बताया गया कि एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वो पहले बेहतर कर रहे हैं और पूरी तरह से कॉन्शियस हैं। अब मिथुन चक्रवती का अस्पताल के अंदर से एक वीडियो सामने आया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात
दरअसल, एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद कोलकाता के अस्पताल में मिथुन दा से मिलने पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से अस्पताल में मुलाकात की।
जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के कमरे के अंदर अपने बिस्तर पर बैठे हुए हैं। डॉक्टर ने उनसे कहा, "अब ठीक है, सेलाइन चल रहा है, पानी आप पर्याप्त पी रहे हैं। बस पीते रहिए। मिथुन ने तब उसके पैरों की ओर इशारा किया और कुछ कहा।
जानिए कब मिलेगी छुट्टी?
वहीं बाहर आकर सुकांत मजूमदार ने मीडियो का बताया कि मिथुन चक्रवती को कब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे (मिथुन चक्रवर्ती) ठीक हैं, उन्हें कल (12 फरवरी) अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, चिकित्सकों ने उन्हें कल के बाद एक-दो दिन घर पर आराम करने को कहा है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को भी मिथुन से मिलने अस्पताल पहुंचते देखा गया।
जानिए अस्पताल ने क्या बताया?
मालूम हो कि इससे पहले अस्पताल द्वारा साझा किए गए हेल्थ अपडेट में बताया गया है था कि अभिनेता के ब्रेन में इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक ( Ischemic Cerebrovascular Stroke) का पता चला है। उनके ब्रेन की एमआरआई सहित जरूरी लेबोरेटरी टेस्ट और रेडियोलॉजी जांच की गई। अब एक्टर वह पूरी तरह से सचेत हैं, स्वस्थ हैं और हल्का आहार ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications