'2024 का चुनाव बदलाव का होगा, BJP की हार तय है', ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से की एकजुट होने की अपील

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस दौरान उन्होंने सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने की अपील की है।

ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: अगले साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार का चुनाव एनडीए वर्सेज विपक्ष का होने वाला है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी विपक्षों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव परिवर्तन का होगा। पिछले 10 वर्षों में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। इसने केवल इतिहास को बदल दिया है। एनआरसी के नाम पर जुमला राजनीति और अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह करती हूं। मुझे उम्मीद है कि बीजेपी सत्ता खो देगी।

ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा था कि सबसे पहले हमें विपक्षी दलों को यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं। मैंने पहले भी कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं चाहता हूं कि बीजेपी जीरो हो जाए। मीडिया के समर्थन और झूठ से वे बड़े हीरो बन गए हैं।" वहीं, ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार से विपक्षी एकता पर कहा था कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ था। अगर हम बिहार में सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है।"

Recommended Video

    Mamata Banerjee ने PM Modi का नाम ले BJP को 2024 में हराने का क्या फॉर्मूला बताया ?| वनइंडिया हिंदी

    वहीं, विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इस बैठक में विपक्षी एकता की अपील की गई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने बातचीत की है, विशेष रूप से सभी दलों के एक साथ आने और आगामी आम चुनाव से पहले सभी तैयारियां करने के बारे में। आगे जो भी होगा, देशहित में किया जाएगा।"

    यह भी पढ़ें- Bengal: शुभेंदु अधिकारी का आरोप- 'ममता बनर्जी की पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+