Bengal: शुभेंदु अधिकारी का आरोप- 'ममता बनर्जी की पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली'

Suvendu Adhikari ने बंगाल पुलिस पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पुलिस ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

Mamata Banerjee

उत्तर दिनाजपुर जिले में एक लड़की की हत्या के बाद हिंसा हुई, जिसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। तो वहीं अब दूसरी ओर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल पुलिस पर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है।

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ममता बनर्जी की पुलिस ने बीजेपी पंचायत समिति के सदस्य बिष्णु बर्मन के घर आधी रात (27 अप्रैल, 2023) को 2:30 बजे छापा मारा, लेकिन वो नहीं मिला। उन्होंने मृत्युंजय बर्मन नाम के एक राजबंगशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि ये अत्याचार है। ममता बनर्जी मौज-मस्ती कर रहीं, जबकि उनके राज्य में आतंक का माहौल है। राज्य जल रहा है और नागरिक अशांति के दौर से गुजर रहे। अधिकारी ने आगे लिखा कि हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कालियागंज के लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी और कुछ ही घंटों में पुलिस ने उनकी बात का पालन किया।

अधिकारी ने आगे कहा कि ममता बनर्जी को पुलिस द्वारा की गई इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेनी होगी। लोगों को इस तरह की आंतरिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए।

मामले में राज्य बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि कालीगंज में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के बाद से ही बंगाल के उत्तरी भाग में BJP के वोट बैंक (जो SC समुदाय से आता है) पर ममता बनर्जी के आदेश से पुलिस ने अत्याचार शुरू कर दिया। पुलिस कल (बुधवार) रात वहां लोगों को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान उन्होंने एक BJP कार्यकर्ता को गोली भी मार दी। बीजेपी इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सीएम ने क्या कहा था?
वहीं ममता बनर्जी भी बीजेपी पर हमलावर हैं। उन्होंने हिंसा पर कहा कि बीजेपी वाले बिहार से गुंडे लेकर आए थे। उन्होंने थाने में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। उन्होंने ग्रामीणों और महिला पुलिसकर्मियों को भी पीटा। मैंने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+