MP विदिशा में कृष्ण भक्ति की रासलीला में साड़ी पहनकर गोपी बने विधायक, उमाकांत शर्मा के नृत्य का Video Viral
मध्य प्रदेश के सिरोंज विधायक अपने क्षेत्र के एक धार्मिक कार्यक्रम में अलग रंग में नजर आए। कृष्ण भक्ति की रासलीला में साड़ी पहनी और नृत्य किया।

MLA Umakant Sharma's dance as Gopi dressed: फ़िल्मी धुनों पर नेताओं के डांस करते आपने कई वीडियो देखे होंगे। धार्मिक गीतों पर थिरकते हुए कम ही देखना को मिलता हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के विदिशा से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा इसी रंग में नजर आए। साड़ी पहनकर रासलीला में खूब डांस किया।

एमपी के विदिशा सिरोंज विधानसभा से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा के डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। नवरात्रि के दौरान उनके क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था। यह प्रोग्राम पहले पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के संरक्षण में होता था। लेकिन अब इसकी बागडोर उमाकांत शर्मा ने संभाली। ब्रज की फेमस रासलीला और लठमार होली के वक्त विधायक महोदय भी पहुंचे।

विधायक शर्मा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें से एक वीडियो ब्रज की प्रचलित रासलीला आयोजन का हैं। इस वीइयो में उमाकांत शर्मा पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आए। परंपरा के मुताबिक जब गोपियाँ कृष्ण को बंदी बना ले लेती हैं, तो उन्हें बंधन से मुक्त कराना होता हैं। जिसमें आयोजक शामिल होते है। यहां भी वैसा ही हुआ और विधायक शर्मा जब मंच पर पहुंचे तो उन्हें गोपियों ने साड़ी पहना दी। फिर शर्मा खूब थिरके।


दूसरा वीडियो रामलीला के मंचन का है। जिसमें रावण का वध कर जब भगवान श्रीराम वापस अयोध्या लौटते है, तो वहां बधाई नृत्य होता है। ऐसा मंचन यहां भी हुआ। जिसमें शामिल होकर विधायक भी नृत्य मुद्रा में थिरकने लगे। भक्ति भाव से परिपूर्ण इस आयोजन को देख मौजूद श्रद्धालु भी झूमने मजबूर हो गए।

सिरोंज में हर साल चैत्र नवरात्र के अवसर पर अनूठा आयोजन होता हैं। कई तरह की तैयारियों के साथ होने वाले इस आयोजन के वक्त ऐसा आभाष होता है, जैसे पूरा ब्रज उतर आया हो। राम और कृष्ण की भक्ति की गंगा में भक्त डूब जाते हैं। इस बार अलग रूप में नजर आए विधायक उमाकांत ने खूब वाहवाही लूटी।
ये भी पढ़े- निधिवन : वह रहस्यमयी जगह जहां भगवान श्रीकृष्ण आज भी करते हैं रासलीला
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications