वाराणसीः नामांकन के दौरान काशी विद्यापीठ में दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव का नामांकन शुरू हो चुका है। इसी सिलसिले में दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। वहीं इस हंगामे के दौरान वाहनों को भी जलाने की कोशिश की गई। भारत माता मंदिर के पास हुई इस घटना से आस-पास अफरा-तफरी मच गई।

varanasi mahatma gandhi kashi vidyapeeth clash between two student groups

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी पटक कर छात्रों को घटनास्थल से खदेड़ा। दरअसल, विश्वविद्यालय में नामांकन करने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारत माता मंदिर पर थे और बाहर सड़क पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का जुलूस भी जा रहा था।

varanasi mahatma gandhi kashi vidyapeeth clash between two student groupsvaranasi mahatma gandhi kashi vidyapeeth clash between two student groups

जैसे ही भारत माता मंदिर के पास नारेबाजी शुरू हुई दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागना शुरू कर दिए। हंगामे के बीच एक प्रत्याशी की गाड़ी फूंकने की भी कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के हाथ से पेट्रोल वाली बोतल छीन ली। हंगामे के बाद विद्यापीठ मुख्य द्वार और भारत माता मंदिर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में जो भी छात्र शामिल हैं उन सभी छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पथराव के बाद पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से मामले को शांत कराया है और इस बवाल में एक पुलिसकर्मी भी घायल है।

यह भी पढ़ेंः सावरकर की फोटो से छेड़छाड़ के बाद बीएचयू में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+