सावरकर की फोटो से छेड़छाड़ के बाद बीएचयू में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में वीर सावरकर की फोटो पर स्याही फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को परिसर में तनाव बढ़ गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीएचयू के पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में महात्मा गांधी, बाबा साहब आंबेडकर और वीर सावरकर सहित कई महापुरुषों की फोटो लगी हुई है।

tension in bhu after savarkar photo defaced

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह एमए प्रथम वर्ष के छात्र अपनी कक्षा में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। वीर सावरकर की फोटो को दीवार से उखाड़ कर नीचे रख दी गई थी। फोटो पर काली स्याही भी लगी हुई थी।

घटना के बाद छात्रों आक्रोशित हो गए और परिवार में ही धरने पर बैठ गए। मामले को देखते हुए एचओडी मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत करवाया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए छात्रों को आश्वासन दिया कि एक कमेटी बनाकर मामले की जांच करवाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+