STF ने किया खुलासा: भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की शहनाई उनके पोते ने ही की थी चोरी

नजरे आलम उस्ताद के सबसे छोटे पुत्र काजिम का बेटा है। STF ने उस्ताद के पोते नजरे आलम के साथ पियरी निवासी सोनार शंकर सेठ और उसके पुत्र सुजीत सेठ को भी अरेस्ट किया है।

वाराणसी। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई उनके सगे पोते नजरे आलम ने चुराई थी। इसका खुलासा वाराणसी STF ने मंगलवार को किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उस्ताद की बहुमुल्य चांदी की 3 शहनाई को उनके पोते ने सोनार के हाथ बेंच के गलवा दिया, एक लकड़ी वाली शहनाई बरामद की गई है। नजरे आलम उस्ताद के सबसे छोटे पुत्र काजिम का बेटा है। STF ने उस्ताद के पोते नजरे आलम के साथ पियरी निवासी सोनार शंकर सेठ और उसके पुत्र सुजीत सेठ को भी अरेस्ट किया है।

STF ने किया खुलासा: भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की शहनाई उनके पोते ने ही की थी चोरी

सोनार के पास से एक किलो से ज्यादा चांदी बरामद की गई है। बता दें कि बीते दिनों भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की शहनाई उनके घर से चोरी हो गई थी। इसकी जानकारी उनके पुत्र ने पुलिस को दी थी। उन्होंने अज्ञात के नाम चौक थाने में केस भी दर्ज करवाया था। उन्‍होंने पुलिस को बताया था कि वो घर पर ताला लगाकर 30 नवंबर को बीकाशाह स्थित मकान पर चले गए थे। चार दिसंबर की शाम जब घर आए, तो मकान के दरवाजे का ताला खुला हुआ था। भीतर जाने पर बड़े बाक्स का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी पांचों शहनाइयां गायब थीं। शीत लहर में सुबह बिस्तर से नहीं उठी तो सास-ससुर ने जला डाला

उन्हें चोरी के पीछे भाई नाजिम का हाथ होने का शक था। दोनों बेटों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। गौरतलब है कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को तीन चांदी की शहनाइयों में से एक पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, दूसरी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, तीसरी पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने उपहार में दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+