वाराणसी: शीत लहर में सुबह बिस्तर से नहीं उठी तो सास-ससुर ने जला डाला
बहू को सुबह न उठने पर सास-ससुर ताना मारते थे। सास-ससुर पर आरोप है कि दोनों ने शुक्रवार की सुबह बहू को जला डाला।
वाराणसी। कड़ाके की ठण्ड भी किसी को जिन्दा जलाने का कारण बन सकती है, ये सुनने में अजीब सा लगता है पर कुछ ऐसा ही वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गांव में हुआ। शुक्रवार की सुबह में सोनी नाम की विवाहिता पर ससुरालवालों ने केरोसिन का तेल छिडककर आग लगा दिया। इनकी शादी 2015 में शिवपुर के अरविन्द नामक युवक से हुई थी। Read Also: बहराइच: गाना बजाने को लेकर हुआ बवाल, लोग लहूलुहान, गाड़ी आग के हवाले

अपने दिए हुए बयान में पीड़ित ने बताया की हाड़ कंपा देनेवाले ठण्ड में इन दिनों रोजाना ससुराल वाले देर से उठने का ताना मरते रहते थे और शुक्रवार को जब मेरे पति अरविंद सोये हुए थे तभी सास और ससुर ने मिलकर यह घिनौना कृत्य किया है।
क्या कहते हैं पीड़िता के पिता
पीड़िता के पिता ने वनइंडिया को बताया की आये दिन मेरी बेटी सोनी को ससुरालवाले दहेज के लिए खरी-खोटी सुनाते थे पर शुक्रवार को तो हद ही कर दी। जब इसका पति अरविन्द मौजूद था, उसी वक्त इन दहेजलोभियों ने मिलकर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दिया हैं और हम लोगो ने इसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
नहीं दी पुलिस को सूचना
पीड़ित के पिता कन्हैया ने अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है पर महिला का फोटो ससुरालवालों को कटघरे में खड़ा करता है। Read Also: बुलंदशहर: बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को फावड़े से काटा, दफनाया












Click it and Unblock the Notifications