वाराणसी में डांस करने के दौरान शख्स को आया हार्ट अटैक, 1 मिनट के अंदर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक शादी समारोह में डांस करने के दौरान एक शख्स को हार्ट अटैक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपने साले के बेटे की शादी में गया था।

पिछले कुछ दिनों में हार्ट अटैक की घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ी हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 25 नवंबर को एक शादी समारोह में हुई। यहां डांस करने के दौरान 40 वर्षीय एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

man died

डांस के दौरान हार्ट अटैक से जिस व्यक्ति कि मौत हुई है, उनकी पहचान मनोज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मनोज पिलपानी कटरा के पास एक शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह गिर गए। परिवार के सदस्यों ने उठाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे।

हालांकि, इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मनोज विश्वकर्मा ज्वेलरी का कारोबार करते थे। वाराणसी के बड़ी पियरी इलाके के रहने वाले मनोज अपने साले के लड़के की शादी में आए थे। यहां से बारात लखनऊ जाने वाली थी। जब घर से बारात निकल रही थी तो डीजे बज रहा था और परिवार के सदस्य डांस कर रहे थे।

इस दौरान परिजनों ने मनोज को भी डांस करने के लिए बुला लिया और 5-7 मिनट डांस करने के बाद मनोज गिर गए। जिससे, उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने इसी तरह की एक घटना में दाहोद जिले में एक समारोह में 'रास' करते समय एक 51 वर्षीय् व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, बीते महीने कई युवा हस्तियों की भी कार्डियक अरेस्ट के कारण जान चली गई थी। जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला और गायक केके शामिल थे।

ये भी पढ़ें- शख्स को कुत्ते ने मारी गोली और हो गई मौत! सुर्खियों में तुर्की का ये अजीबोगरीब मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+