शख्स को कुत्ते ने मारी गोली और हो गई मौत! सुर्खियों में तुर्की का ये अजीबोगरीब मामला

एक अजीबोगरीब मामले में शख्स के कुत्ते ने ही उसे मार डाला। शिकार पर गए ओजगुर नाम के इस शख्स के कुत्ते से गलती से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली उसे जा लगी।

कुत्ता सबसे वफादार जानवर है। मालिक की तरफ कोई आंख उठाकर भी देख ले, तो उसकी रक्षा करने के लिए कुत्ता किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। कई ऐसे वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे जिनमें मालिक झूठमूठ कर जान जोखिम में होने का ड्रामा करते हैं तो कुत्ता पागल सा हो जाता है और तुरंत मालिक को बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। लेकिन सोचिये अगर मामला उल्टा हो जाए और कुत्ता बचाने की बजाए अपने ही मालिक को मौत के घाट उतार दे। ऐसा ही एक अजीब मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां कुत्ते ने अपने ही मालिक की जान ले ली। मालिक कुत्ते को शिकार पर लेकर गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। अब कुत्ते द्वारा अपने मालिक को मारने का ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

तुर्की का ये अजीबोगरीब मामला

तुर्की का ये अजीबोगरीब मामला

ये अजीबोगरीब मामला तुर्की के सैमसन प्रांत के किजलान पठार का है, जहां 32 साल का ओजगुर गेवरेकोग्लू नाम का एक शख्स शिकार के लिए पहुंचा था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तभी ये अजीबोगरीब हादसा हुआ।

कुत्ते के पंजों से दबा ट्रिगर!

कुत्ते के पंजों से दबा ट्रिगर!

हादसा ठीक उस वक्त हुआ, जब ओजगुर कुत्ते को गाड़ी में रखने जा रहे थे। तभी कुत्ते का पैर शॉटगन के ट्रिगर पर चला गया और बंदूक से गोली फायर हो गई। ये गोली सीधे शख्स को जाकर लग गई और शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। शख्स की बॉडी को फिर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

10 दिन पहले ही पिता बने थे ओजगुर

10 दिन पहले ही पिता बने थे ओजगुर

बताते चलें कि ओजगुर के साथ ये दर्दनाक हादसा उसके पिता बनने बनने के 10 दिन बाद हुआ। हालांकि, ये बात साफ नहीं है कि ओजगुर की मौत उसके किस डॉग की कारण हुई है। उन्होंने कई सारे कुत्तों के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में से एक में वो कई सारे मरे हुए पक्षियों को लेकर कुत्ते के साथ खड़ा था।

पुलिस ने जताया शक

पुलिस ने जताया शक

'न्यू यॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, कुछ टर्किश मीडिया आउटलेट्स का मानना है कि ओजगुर की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है। असल में उसकी हत्या हुई है औऱ इस मामले को कवर करने के लिए कुत्ते वाली बात कही गई है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर ही रही है और उन्हें अभी तक कोई सबूत भी नहीं मिला है।

सुर्खियों में ये मामला

सुर्खियों में ये मामला

ये मामला सोशल मीडिया में जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। लोग भी हैरान हैं कि ऐसे कैसे ट्रिगर दबने से शख्स की मौत हो सकती है। अगर मामला मर्डर का है तो बड़ी ही चालाकी से कुत्ते का बहाना देकर इसे छिपाने की कोशिश की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+