UP News: स्कूल में भूत! कई बच्चों के बीमार होने का दावा, परिजन करवा रहे झाड़-फूंक, सामने आई ये हकीकत
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर स्थित एक निजी स्कूल में भूत की अफवाह से हड़कंप मचा है। दावा किया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाली एक गांव की आधा दर्जन छात्राएं भूत के कारण बीमार हैं।
बीमार छात्राओं का इलाज कराने की बजाय परिजन झाड़-फूंक करने वाले बाबाओं का सहारा ले रहे हैं। गांव वाले भी सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर कर अफवाह फैला रहे हैं। जब वन इंडिया ने इस मामले की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। आईए जानते हैं पूरा मामला...

पहले जानिए गांव के प्रधान ने क्या कहा?
इस संबंध में वन इंडिया के रिपोर्टर ने उस गांव के प्रधान दीपक कुमार चौहान से बात की जहां की छात्राएं बीमार हैं। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि बीते शुक्रवार को गांव के रहने वाली कुछ छात्राएं अचानक स्कूल से घर आने के बाद बीमार हो गईं। देखते ही देखते 6 छात्राएं चीखने चिल्लाने लगीं।
ग्राम प्रधान ने यह भी कहा कि पहले तो छात्राओं के घर वालों ने उनका दवा इलाज कराया लेकिन छात्राएं ठीक नहीं हुईं तो लोग पूजा पाठ कराने लगे। छात्राओं द्वारा कहा गया कि उन्होंने स्कूल में भूत देखा है। भूत देखने के बाद से ही वे बीमार हैं। ऐसे में छात्राओं के परिजन उन्हें बनारस और चंदौली के अलग-अलग बाबाओं के पास लेकर पहुंचे।
झाड़-फूंक के दौरान पता चला कि स्कूल में भूत-प्रेत का साया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को परिजन स्कूल पहुंचे थे। बाद में हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों की टीम बुलाकर बीमार बताई जा रही छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में छात्राएं स्वस्थ पाई गईं। इस दौरान एक बाबा को भी बुलाया गया। बाबा ने घर पर ही झाड़-फूंक भी की।
जितने लोग, उतनी राय, हर तरफ भूत की चर्चा
इस बारे में रिपोर्टर द्वारा गांव के अन्य लोगों से भी बात करने की कोशिश की गई। कैमरे के सामने ग्रामीणों ने बोलने से इनकार कर दिया लेकिन ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग दावा किया जा रहा था। कुछ लोगों द्वारा स्कूल में 2-3 छात्राओं के मरने की भी बात कही जा रही थी।
कुछ लोगों ने बताया कि स्कूल में एक महिला शिक्षिका की भी हत्या हुई है। मरने वाले छात्रों की कक्षा और पता पूछा गया तो कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। सभी ने सुनी-सुनाई बातों का हवाला देना शुरू कर दिया। किसी के पास ऐसा कोई सबूत नहीं था।

गांव में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से बात करने के बाद स्कूल प्रबंधक से भी इस मामले की जानकारी ली गई। स्कूल प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह साजिश है या कुछ और इसके बारे में कहा नहीं जा सकता।
उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिक युग में ऐसा संभव नहीं है। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे अंधविश्वास से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल प्रबंधन लड़कियों के परिवारों से बात करके और उनके इलाज का सुझाव देकर उनकी पूरी मदद कर रहा है।
इस पूरे मामले पर गांव के रहने वाले लोगों के साथ ही ग्राम प्रधान और स्कूल प्रबंधक से बात किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो की सत्यता की भी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान चौंकाने वाला सच सामने आया।
यूट्यूब शॉर्ट का स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा स्कूल में भूत होने का दावा करते हुए तस्वीरें और वीडियो भी वायरल किए जा रहे हैं। ऐसे में रिपोर्टर के हाथ एक फोटो लगी जिसमें टीन सेड में फिल्मों में दिखाई जाने वाली चुड़ैल टाइप की लटकी हुई लड़की दिखाई दे रही थी। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर स्कूल परिसर की है और रात के समय ली गई है।
ऐसे में रिपोर्टर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तस्वीर की जांच की। जांच करने पर पता चला कि वह फ़ोटो Gerena free fire (यहां क्लिक कर देख सकते हैं) नामक एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक शार्ट वीडियो का स्क्रीनशॉट है। इसी तरह कई अन्य वीडियो और फ़ोटो भी वायरल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का यह दावा निकला झूठा?
बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने कुछ लड़कियों की मौत की बात कही थी। ऐसे में स्कूल प्रबंधन के अलावा स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों से भी बात की गई। स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछा गया कि क्या पिछले 1-2 साल या 10 साल में स्कूल में ऐसी कोई घटना हुई है?
स्कूल प्रबंधन ने इस बात को सिरे से नकार दिया। आस-पास रहने वाले लोगों-दुकानदारों ने बताया कि दो-तीन छात्राओं की मौत की बात तो छोड़िए, पिछले 1-2 साल या 10 साल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिसमें स्कूल में पढ़ते समय किसी लड़की की मौत हुई हो।
छात्राओं की जांच करने वाले डॉक्टरों ने बताई हकीकत
क्योंकि छात्राओं के बीमार होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के डॉक्टरों की टीम भी गांव में जांच करने पहुंची थी। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार से बात की गई। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गुरुवार दोपहर में मैं खुद टीम के साथ स्कूल और गांव में पहुंचा था।
गांव के लोग इलाज से ज्यादा झाड़-फूंक को महत्व दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लड़कियों के परिजनों से बात की गई। उन्हें बताया गया कि लड़कियों को कुछ मानसिक परेशानी है। ऐसे में उन्हें मनोचिकित्सक के पास ले जाना चाहिए। भूत-प्रेत की बात महज अफवाह है।
फिलहाल लड़कियां बीमार जरूर हैं लेकिन डॉक्टर भूत-प्रेत के साये की बात से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लड़कियां मानसिक रूप से बीमार हैं। वहीं, शरारती तत्वों द्वारा इंटरनेट से कुछ फोटो और वीडियो डाउनलोड कर वायरल किए जा रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल बन रहा है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications