मिड-डे मील खाने के बाद बच्चे करने लगे अजीब हरकतें, अस्पताल में बोले स्कूल में देखा था भूत, कई पड़े बीमार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक सरकारी स्कूल से ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी हैरान कर दिया है। शनिवार को स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद कुछ बच्चे अजीबोगरीब हरकतें करने लगे। बच्चों ने बताया कि उन्होंने स्कूल में भूत देखा है।

इस दौरान कुछ बच्चे अपने ही हाथों से अपनी गर्दन दबाने लगे तो कुछ बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। यह पूरा मामला देख शिक्षक भी घबरा गए और उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान और डॉक्टर को सूचना दी। सूचना पाकर जब लोग पहुंचे तो बच्चों की हालत देख उनके भी पसीने छूट गए।

children-started-doing-strange-things

डॉक्टर और ग्राम प्रधान के पूछने के बाद बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्होंने स्कूल में एक भूत देखा है। बच्चों ने यह भी कहा कि उसके नाखून लंबे-लंबे थे और चेहरा काफी डरावना था। बच्चों द्वारा बताई गई कहानी सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए।

फिलहाल स्कूल में पहुंचे डॉक्टर कुछ बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में बच्चों का इलाज प्रारंभ हुआ। इस दौरान बच्चों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर गांव के लोगों में दहशत है।

यह पूरा मामला बरेली जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ईंध जागीर गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद कुछ बच्चे अचानक बेहोश होने लगे तथा कुछ बच्चे अपना गला दबाने लगे। अध्यापक कुछ समझ पाते तब तक जो बच्चे बैठे थे वह लोग जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे।

जांच में नहीं मिली कोई बीमारी
स्कूल में पहुंचे डॉक्टरों की टीम द्वारा जब जांच पड़ताल किया गया तो बच्चों में किसी प्रकार की बीमारी नहीं पाई गई। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि बच्चों द्वारा इस तरीके का व्यवहार मानसिक दबाव या फिर सर्दी जुकाम के कारण किया गया होगा।

इस बारे में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित गंगवार द्वारा मीडिया को बताया गया कि हो सकता है थकान और अधिक वर्कलोड के चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ी हो और इस तरीके का व्यवहार करने लगे हों। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी भी संभावना है कि किसी एक बच्चे द्वारा इस तरीके की कहानी बताई गई होगी और सभी बच्चे डर गए होंगे।

इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम एके उपाध्याय और लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। इस पूरे मामले पर एसडीएम द्वारा अध्यापक और स्कूल के अन्य स्टाफ के साथ ही बच्चों से भी पूरी जानकारी ली गई। पुलिस द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+