बाढ़ राहत शिविर में पंखा बना काल, करंट लगने से महिला की हुई मौत और अनाथ हो गए तीन बच्चे
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में बाढ़ राहत शिविर में रहने के लिए आई एक महिला की पंखा घुमाते समय करंट लगने से रविवार को मौत हो गई। घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के चलते महिला अपने बाढ़ राहत शिविर में आई थी
वाराणसी, 28 अगस्त: वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में बाढ़ राहत शिविर में रहने के लिए आई एक महिला की पंखा घुमाते समय करंट लगने से रविवार को मौत हो गई। घर में गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के चलते महिला अपने तीन बच्चों को लेकर लंका थाने के पीछे बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में रहने के लिए आई थी। महिला के पति की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है ऐसे में रविवार को मां की भी मौत हो जाने के बाद उसके तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

26 अगस्त को घर में प्रवेश किया था बाढ़ का पानी
लंका थाना क्षेत्र के गंगाबाग कॉलोनी में रूबी नामक 38 वर्षीय महिला अपने तीन बच्चों और अपनी मां बेबी के साथ रहती थी। उसके पति की डेढ़ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी ऐसे में कॉलोनी में लोगों के घर झाड़ू पोछा लगा कर वह बच्चों की परवरिश करती थी। बीते 26 अगस्त को उसके घर में गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया जिसके चलते वह अपने बच्चों अमन (18), अंजलि (10) और अजय (8) को लेकर लंका थाने के पीछे बने बाढ़ राहत केंद्र में रहने के लिए चली आई।

शिविर में लगे पंखे में उतर रहा था करंट
लोगों की माने तो बाढ़ राहत शिविर में एक पंखा रखा हुआ था। रूबी को हवा नहीं लग रही थी और वह पंखा अपने तरफ घूमाना चाहती थी। रूबी पंखा अपने हाथ से पकड़ कर घुमाने लगी इसी दौरान वह पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। शिविर में मौजूद लोग पंखे को तत्काल बंद किए और रूबी को अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतका की मां बेबी और भाई विक्की साहनी भी मौके पर पहुंचे। पहले पिता की और अब मां की मौत हो जाने के बाद तीनों बच्चे रोने बिलखने लगे। बच्चों के मामा और नानी उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए।

जिलाधिकारी ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
महिला की मौत के बाद स्थानीय नागरिकों ने बच्चों की परवरिश के लिए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस बारे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शिविर अस्थाई था और वहां पर पंखा लाइट की व्यवस्था अभी की जा रही थी। पंखा घूमाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। महिला के परिवार की उचित आर्थिक मदद किए जाने का उन्होंने आश्वासन दिया।
Indian Railway: दिल्ली, वाराणसी, बंगलूरू और मुम्बई के बाद अब गोरखपुर में रेलवे की बड़ी पहल












Click it and Unblock the Notifications