Mulayam Singh yadav Jayanti पर दीपदान करेंगे सपाई, वाराणसी सेंट्रल जेल में छह दिन बंद रहे मुलायम सिंह यादव
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा 22 मई को Mulayam Sing yadav की Jayanti मनाई जा रही है। जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी में सपा नेताओं द्वारा दीपदान किए जाएंगे इसके अलावा वाराणसी समेत पूर्वांंच
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सुबह के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय Mulayam Singh yadav की Jayanti को लेकर पूरे प्रदेश में जगह-जगह समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा तरह-तरह के आयोजन कर मुलायम सिंह यादव को याद किया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सभी विधानसभा में मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए पूर्व में ही वाराणसी के अर्दली बाजार में स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय मैं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई थी और सभी निवर्तमान विधानसभा अध्यक्षों और विधानसभा से जुड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी भी दे दी गई थी। वाराणसी के रविदास घाट के समीप सपाइयों द्वारा मंगलवार को सायं काल 2500 दीपदान किए जाएंगे।

मुलायम सिंह का वाराणसी से था विशेष लगाव
यह भी बता दें कि मुलायम सिंह यादव का वाराणसी से विशेष लगाव था। समाजवादी पार्टी के स्थापना के ठीक पहले देवरियां जिले के रामकोला मिल गोलीकांड में मृत किसानों और जेल में बंद किसानों से मिलने जाते समय मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद फोर्स उन्हें हिरासत में लेकर वाराणसी पहुंची तथा वाराणसी के शिवपुर में स्थित सेंट्रल जेल में उनको बंद कर दिया गया। जेल में वाराणसी जिले के नेताओं ने उनसे मुलाकात की। सेंट्रल जेल में ही मुलायम सिंह यादव द्वारा समाजवादी पार्टी की स्थापना करने की बात की गई थी। मुलायम सिंह यादव सेंट्रल जेल से 14 अक्टूबर 1992 को रिहा हुए, रिहा होने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
Recommended Video
आखिरी कार्यकाल में ब्रिज का किए शिलान्यास
अखिरी बार सीएम रहने के दौरान मुलायम सिंह यादव ने वाराणसी में तीन पुलों की सौगात दी थी। जिसमें वाराणसी के रामनगर-सामनेघाट पुल को उन्होंने खुद शिलान्यास किया था। इसके अलावा वरुणा नदी पर शिवपुर से लोहता- लहरतारा इलाके को जोड़ने के लिए पिसौर पुल और हरहुआ मोहनसराय मार्ग पर कोईराजपुर गांव में कौरौत पुल का शिलान्यस भी 2006 में मुलायम सिंह द्वारा ही किया गया था। इन पुलों के बन जाने के चलते कई इलाकों का तेजी से विकास हुआ।












Click it and Unblock the Notifications