Varanasi: कल ढहाई जाएगी सर्व सेवा संघ की इमारत, प्रियंका गांधी बोलीं- राष्ट्रपिता की विरासत पर हमला
UP Varanasi News: वाराणसी में राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद गांधीवादी विचारधारा के लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।
Varanasi के राजघाट में स्थित सर्व सेवा संघ के भवन को शुक्रवार को धराशाई किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद गांधीवादी लोगों द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा करना गांधी जी के विचारों और उनकी विरासत पर हमला है।
बुधवार को सायं काल कांग्रेसी राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए इस मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय नेताओं से इस पूरे मामले की निगरानी करने और पल-पल का अपडेट देने का भी निर्देश दिया है।

प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर लिखा है कि " वाराणसी में स्थित सर्व सेवा संघ परिसर को भाजपा सरकार द्वारा खाली करने और ढहाने की कार्यवाही शुरू करना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत पर हमला है।"
इसे भी पढ़ें- Sawan 2023: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन पर दो महीने तक नहीं चलेंगे वाहन, कांवरियों के लिए आरक्षित
उन्होंने यह भी लिखा है कि आचार्य विनोबा भावे, डॉ राजेंद्र प्रसाद, श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं बाबू जगजीवन राम के प्रयासों से वाराणसी में सर्व सेवा संघ की स्थापना हुई थी। इसका मकसद गांधी जी के विचारों का प्रचार-प्रसार करना था। इन्हीं महापुरुषों के नेतृत्व में यह जमीन भी खरीदी गई थी। यह भवन गांधी स्मारक निधि एवं जयप्रकाश नारायण जी द्वारा किये गये दान-संग्रह से बनवाया गया था।
आगे उन्होंने लिखा है कि आज भाजपाई प्रशासन द्वारा इसे अवैध बताकर कार्यवाही शुरू करना महात्मा गांधी जी के विचारों और उनकी विरासत पर एक और हमला करने की कोशिश है। हम इस अत्यंत शर्मनाक कार्यवाही की घोर निंदा करते हैं और संकल्प लेते हैं कि महात्मा गांधी की विरासत पर हो रहे हर हमले के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे। हमारे देश के महानायकों और राष्ट्रीय विरासत पर भाजपाई हमले को देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विरोध में आंदोलन की तैयारी: सर्व सेवा संघ के भवन को बचाने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर और छात्र नेता आंदोलन और सत्याग्रह की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा जिला प्रशासन के इस रवैए को तानाशाही रवैया बताते हुए पोस्ट किया जा रहा है।
इसके अलावा महात्मा गांधी के पुत्र राजमोहन गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप करने और महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए इस केंद्र को हटाने से रोकने की अपील की गई है।
इसे भी पढ़ें- UP: शादीशुदा प्रेमिका ने बेवफा प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, संबंध बनाने से पहले काट दिया प्राइवेट पार्ट












Click it and Unblock the Notifications