Sawan 2023: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन पर दो महीने तक नहीं चलेंगे वाहन, कांवरियों के लिए आरक्षित

Sawan 2023:सावन माह में पूजा करने के लिए वाराणसी आने वाले शिव भक्तों और कांवरियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के बाएं लेन पर दो महीने तक वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

Sawan 2023: वाराणसी प्रयागराज नेशनल हाईवे की बाईं लेन को 4 जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। इस लाइन पर केवल शिव भक्तों और कावड़ियों का आवागमन होगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सूचना जारी कर दी गई है।

सावन की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किए गए बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वाराणसी में आने वाले शिव भक्तों श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों द्वारा रूट डायवर्ट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।

sawan-2023-vehicles-will-not-ply-on-the-left-lane-of-prayagraj-varanasi-highway-for-two-months

दरअसल, नेशनल हाईवे 2 से चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र के अलावा अन्य राज्यों के भी शिव भक्त और कांवरियों का आवागमन काशी में होता है। कावड़ियों के आवागमन के दौरान भारी वाहनों के संचालन से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

ऐसे में नेशनल हाईवे 2 की बाई लेन पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। प्रयागराज से मिर्जामुराद, राजातालाब से रोहनिया होते हुए वाराणसी वाले एक लेन को कांवरियों के लिए रिजर्व किया गया है।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कावड़ियों के आवागमन वाले रूट पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा संबंधित मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

सोमवार के दिन कावड़ियों के आवागमन वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात की जाएगी जिससे कांवरियों को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए। इसके अलावा शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक वाराणसी जिले की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान: प्रयागराज से आजमगढ़ और गाजीपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को कछवा रोड से कपसेठी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहां से बड़ागांव, बाबतपुर, मंगारी, पलहीपट्टी, मोहाव चौराहे से होते हुए गंतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे।

इसी तरह गाजीपुर से जौनपुर लखनऊ और प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को भी मोहाव चौराहे से पलहीपट्टी, मंगारी बाबतपुर। बाबतपुर चौराहे पर आने के बाद भारी वाहन अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+