UP: 22 महीने में 11.5 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, उद्घाटन के बाद तेजी से बढ़ी संख्या

UP: श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किये जाने के बाद अब धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद 22 महीना में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया है।

इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाबा दरबार में 100 से अधिक बार दर्शन पूजन करने के लिए पहुंच चुके हैं तथा श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी उनके द्वारा जानकारी लेने के साथ ही भक्तों की छोटी बड़ी जरूरत को ध्यान में रखने की हिदायत भी दी जाती है।

more-than-11-5-crore-devotees-visited-baba-vishwanath-in-22-months-varanasi-up

जारी आंकड़ों के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ धाम के नए अवतरण में आने के बाद हर महीने औसतन कम से कम 31 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रति माह बाबा दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा एक माह में अधिकतम 95 लाख लाख से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

13 दिसंबर 2021 को हुआ था लोकार्पण
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था। लोकार्पण किए जाने के बाद से ही बाबा विश्वनाथ दरबार में आने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि लोकार्पण किए जाने के बाद से अब तक एक 11 करोड़ 72 लाख 71 हजार 7 सौ 49 श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।

गर्मी के दिनों में तपती धूप से बचने के लिए श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर, पैर जलने ना पाए इसे ध्यान में रखते हुए मैट बिछाया गया है। इसके अलावा वाटर कूलर, कूलर और सावन माह में दिव्यांग श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए निशुल्क व्हीलचेयर, चिकित्सा आदि की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है।

शॉपिंग के लिए नहीं पड़ता है भटकना
श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण किए जाने के बाद दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शॉपिंग की सुविधा भी सुलभतापूर्वक मुहैया कराई जा रही है। इन दुकानों पर पीतल की मूर्तियां, कलाकृतियां, पूजन सामग्री, प्रसाद, बनारसी सिल्क साड़ियां और अन्य प्रसिद्ध सामग्री भी उपलब्ध रहते हैं।

इतना ही नहीं धाम परिसर में फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट भी हैं जहां उचित दाम पर बाबा के भक्तों को बिना प्याज और लहसुन का शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध रहता है। इसके अलावा व्रत की थाली भी मिलती है। इसी तरह अन्न क्षेत्र में भक्तों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा काशी में मोक्ष प्राप्ति के लिए आने वाले वृद्धों के लिए निशुल्क मुमुक्षु भवन की भी व्यवस्था है।

लोकार्पण के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की संख्या

वर्ष दर्शनार्थी
2021 दिसंबर 48,42716
2022 जनवरी से दिसम्बर 71,147,210
2023 जनवरी से 11 सितम्बर 41,281,823

UP News: हॉट एयर बैलून के जरिए आसमान से काशी का नजारा देखेंगे पर्यटक, जानिए पर्यटन विभाग क्या कर रहा तैयारी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+