अखिलेश यादव के साथ हुए गठबंधन का अंत तलाक से होता है- सिद्धार्थ नाथ सिंह
वाराणसी में भाजपा के पूर्व मंत्री ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, बोले- अखिलेश यादव के साथ हुए गठबंधन का अंत सिर्फ तलाक होता है
वाराणसी, 24 जुलाई : वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल सिंह यादव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा जारी पत्र पर बोलते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अब तक जिस भी पार्टी का गठबंधन हुआ उसका अंत सिर्फ तलाक से ही हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, जो अपनों के नहीं हो सके वह बेगानों के क्या होंगे।

सोनिया गांधी को जांच में सहयोग करना चाहिए
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो इस दौरान उनसे भी पूछताछ की गई थी। इस दौरान उन्होंने पूरा सहयोग किया था और भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन या विरोध नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी विरोध नहीं करना चाहिए और सोनिया गांधी को सहयोग करना चाहिए। यदि सोनिया गांधी ने कुछ गलत नहीं किया है तो उनको जांच से डर नहीं लगनी चाहिए।
Recommended Video

विरोध कहीं नहीं है, चिट्ठियां वापस ले ली गईं
ट्रांसफर और पोस्टिंग के मामले को लेकर विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि विरोध कहीं नहीं है। जिन मंत्रियों ने चिट्ठी लिखा है उन मंत्रियों ने चिट्ठीयां वापस ले लिया है। कभी-कभी भावनाओं में लोग इस तरह से कर देते हैं। उन्होंने कहा, मेरा यह मानना है कि सभी लोग वरिष्ठ हैं और भावनाओं को इसके साथ जोड़ना नहीं चाहिए। कोई बात है तो हमारे पार्टी में अनेक प्लेटफार्म हैं और वहां पर अपनी बात रखनी चाहिए। वही ओम प्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें सरकार का कोई लेना-देना नहीं होता है। पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इसकी जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर यह सुरक्षा दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications