Dhirendra Krishna Shastri ने क्या गलत कहा? किसी को भगवान के बराबर बैठाना सही नहीं : स्वामी जितेंद्रानंद

साईं बाबा मामले पर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी संत, महात्मा, साधु, फकीर का पूजा करने में कोई आपत्ति नहीं है।

Dhirendra Krishna Shastri Jitendranand Saraswati

साईं बाबा को लेकर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित Dhirendra Krishna Shastri द्वारा दिए गए विवादित बयान का अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती द्वारा समर्थन किया गया है।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने इस मामले में बुधवार को अपना बयान जारी करते हुए सवाल किया कि साईं बाबा को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा जो बयान दिया गया है, वह कहां से गलत है?

Swami Jitendranand Saraswati

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी संत, महात्मा, साधु, फकीर को महिमामंडित करने में हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी को भगवान के समकक्ष बैठा दिया जाए यह कहां से सही है।

दरअसल, पिछले दिनों बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा यह कहा गया था कि हमारे धर्म में शंकराचार्य का सबसे बड़ा स्थान है और उन्होंने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के बाद साईं बाबा के भक्तों द्वारा प्रतिक्रिया की जाने लगी और साईं बाबा के भक्तों द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई और सोशल मीडिया पर भी विरोध किया गया।

इसी बीच इस मामले को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बुधवार को एक वीडियो जारी करते हुए बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी संत महात्मा फकीर को गुरु माना और उनकी पूजा करने पर हमें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी को हम भगवान मानकर भगवान के समकक्ष बैठा दें यह ठीक नहीं है।

जारी किए गए वीडियो में स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने यह भी कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि यह प्रचलन दिन प्रतिदिन समाज मे बढ़ता जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढे़े:- Akanksha Dubey की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हैरान करने वाली बात आई सामने, पेट में मिला था 20 एमएल ब्राउन लिक्विड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+