'ध्यान हटाने के लिए लाए हैं वक्फ बिल', काशी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार 14 फरवरी को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'जानबूझकर जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का(वक्फ (संशोधन) विधेयक) बिल लाए हैं।' अखिलेश यादव ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर कहा कि यह बहुत पहले होना चाहिए था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत की। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अखिलेश यादव ने कहा कि जिस बजट ने नौकरी ना दी हो, किसानों की आय दोगुनी ना की है, जिस बजट से व्यापार ना बढ़ा हो...उस बजट में मायूसी थी और निराश किया।

Akhilesh Yadav

इस सरकार ने धोखा दिया है...और जानबूझकर जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का(वक्फ (संशोधन) विधेयक) बिल लाए हैं। इतना ही नहीं, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले होना चाहिए था। इस दौरान महाकुंभ में मची भगदड़ पर अखिलेश यादव ने सवाल किया।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार महाकुंभ की तैयारी को देश-दुनिया को तो दिखाना चाहती है। लेकिन वह यह नहीं बताना चाहती कि महाकुंभ में जो भगदड़ हुई थी उसमें कितने लोगों मारे गए थे और इस भगदड़ की वजह क्या थी।

महाकुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था में हुई वृद्धि
इस बीत, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 50-55 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में जुड़ेंगे तो इससे हमारी अर्थव्यवस्था को कितना फायदा होगा। मेरा अनुमान है कि महाकुंभ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव घर लाए नए गाड़ी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, गाड़ी में फीचर भी बेहद यूनीक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+