Elvish Yadav: एल्विश यादव घर लाए नए गाड़ी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, गाड़ी में फीचर भी बेहद यूनीक
Elvish Yadav New Car: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर एल्विश यादव (Elvish Yadav) सुर्खियों में है और वजह है..उनकी शादी। जी हां..एल्विश यादव जल्द ही शादी करने वाले है। शादी की खबरों के बीच एल्विश यादव ने मर्सिडीज G580 EQ लेकर घर आए है।
एल्विश यादव ने खरीदी मर्सिडीज की G580 EQ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एल्विश यादव ने मर्सिडीज की बेंज G580 EQ को खरीदा है,जो कि G-Wagen का नया लॉन्च किया गया इलेक्ट्रिक वर्जन है। इस गाड़ी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है और इसकी सबसे तगड़ी खासियत ये है कि ये अपनी जगह पर ही घूम सकती है। गाड़ी की डिलीवरी लेते हुए एल्विश का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

एल्विश ने फैनपेज पर शेयर किया वीडियो
गाड़ी की डिलीवरी के समय उनके साथ उनके दोस्त और रिश्तेदार भी थे। बता दें कि एल्विश यादव की मर्सिडीज-बेंज G580 EQ की डिलीवरी का वीडियो एल्विश यादव फैनपेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में एल्विश यादव के साथ उनके दोस्त यार और करीबी भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एल्विश को G580 EQ की डिलीवरी लेते हुए देखा जा सकता है।
बेहद यूनीक है मर्सिडीज की बेंज G580 EQ
बेंज G580 EQ को हाल ही में मर्सिडीज G-वैगन सीरीज में शामिल किया गया है। एल्विश ने जो G-वैगन जी-580 खरीदी है, उसमें प्रत्येक पहिए के लिए एक यानी चार इलेक्ट्रिक मोटर हैं। कुल मिलाकर यह वाहन लगभग 587 एचपी और 1,164 एनएम का पीक टॉर्क बनाता है। जी580 EQ में 116KWH की बैटरी है। यह लगभग 473 किमी की पूरी रेंज प्रदान करता है।
वाहन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसे 32 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। जी-वैगन 350 एमएम की ग्राउंड क्लीयरेंस और 850 एमएम पानी के अंदर चलने की क्षमता के साथ ऑफ-रोडिंग की परेशानियों का आसानी से मुकाबला कर सकती है। इसके अलावा मर्सिडीज ने एक नया एडिशन भी पेश किया है, जिसमें नाइट पैकेज, ब्लू कैलीपर्स, ब्लू कार्बन फाइबर ट्रिम और अधिक सुविधाओं के साथ AMG के स्पेसिफिक चेंजेजदेखने को मिलेंगे।
वहीं, इस गाड़ी के चार कोनों पर लगाई गई चार मोटर्स वाहन के प्रत्येक पहिये को अलग-अलग दिशा में चलाने की क्षमता प्रदान करती हैं, जिससे वाहन पूरे 360 डिग्री घूम सकता है। इस कार की कीमत भारत में करीब 3 करोड़ रुपये आएगी। नॉर्मल जी वैगन के एडवेंचर वेरिएंट की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के बेटे की कार में दिखे थे एल्विश यादव, राजस्थान पुलिस पर दिया ऐसा बयान, FIR दर्ज, क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications