मात्र 1616 रुपए में करें हवाई सफर, टिकट बुकिंग के लिए कल तक का मौका
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा चलाया जा रहा शानदार ऑफर, मात्र 1616 रुपए में करें हवाई सफर
वाराणसी, 04 अगस्त : हवाई सफ़र के लिए ऑफर का इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा अपनी 16 वीं एनिवर्सरी पर एक अच्छा ऑफर चलाया जा रहा है। इसके तहत घरेलू हवाई यात्रा करने वाले विमान यात्री मात्र 1616 रुपए में हवाई सफर कर सकते हैं। इसकी बुकिंग बुधवार रात 12 बजे से प्रारंभ हो गई है जो शुक्रवार तक चलेगी। यात्रा के इच्छुक व्यक्ति 5 अगस्त तक टिकट बुक कर सकते हैं।

18 अगस्त से 16 जुलाई 2023 तक की बुकिंग
एयरलाइंस द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि 3 अगस्त रात 12:00 बजे से इस ऑफर के लिए टिकट की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। 5 अगस्त की रात 12:00 बजे इसकी बुकिंग की जा सकती है। वहीं यात्रा के लिए 18 जुलाई 2022 से 16 जुलाई 2023 तक किसी भी दिन का चयन किया जा सकता है। यह भी बताया गया कि टिकट बुकिंग किए जाने के बाद इसे निरस्त नहीं कराया जा सकता और इसका शुल्क भी रिफंड नहीं होगा।

इस तरह कर सकते हैं बुकिंग
इंडिगो एयरलाइंस के मोबाइल एप और आधिकारिक वेबसाइट से इसकी बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा एयरलाइंस काउंटर से भी इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराए जा सकते हैं। हालांकि कितने सीटों पर छूट दिया जाएगा इसके बारे में एयरलाइन द्वारा नहीं बताया गया है लेकिन यह जरूर कहा गया है कि यात्री जितनी जल्दी बुकिंग कर लेंगे, वह उनके लिए अच्छा होगा।

25 फ़ीसदी मिल रहा कैशबैक
एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 1616 रुपए की टिकट बुकिंग के अलावा अन्य टिकट बुकिंग करने पर भी ऑनलाइन द्वारा 25 फ़ीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। विमान यात्री एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करते समय इसका लाभ उठा सकते हैं।
Our #Sweet16 is here and we’ve got a sweet deal for you. 🎉🎉
— IndiGo (@IndiGo6E) August 3, 2022
Book your flights with fares starting at ₹1,616*. Don’t wait up, offer only valid till 5th August, 2022 for travel between 18th August, 2022 and 16th July, 2023. https://t.co/ViwbeYHuhQ#6ETurns16 #LetsIndiGo pic.twitter.com/CsekvQJtsx












Click it and Unblock the Notifications