उत्तराखंड चुनाव में अचानक क्यों खास हो गई 18 दिसंबर की तारीख,जानिए पर्दे के पीछे की कहानी
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा और कांग्रेस की 4 मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन 18 दिसंबर से
देहरादून, 13 दिसंबरा उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे की रणनीति पर काउंटर करने में जुटी है। अब भाजपा और कांग्रेस ने 18 दिसंबर से खास रणनीति पर फोकस किया है। पहले पीएम नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प महारैली का जबाव देने के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी की 16 दिसंबर को विजय उत्सव रैली आयोजित की है। इसके बाद भाजपा 18 दिसंबर को हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा निकालने जा रही है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिरकत करेंगे, तो कांग्रेस 18 दिसंबर से 4 मुद्दों रोजगार, खनन, महंगाई और भ्रष्ट्राचार को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही है। इस तरह से भाजपा, कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है।

हरिद्वार से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को देहरादून में विजय संकल्प महारैली के सफल आयोजन के बाद कार्यकर्ताओं में जोश और मोदी की रैली का उत्साह बरकरार रखने के लिए 18 दिसंबर को हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से पूजा अर्चना के बाद 13 जिलों में विजय संकल्प रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके तहत भाजपा मोदी और प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएगी। जो कि सभी 13 जिलों में प्रचार प्रसार करेंगीा इसके लिए भाजपा युद्धधस्तर पर जुटी हैा इस यात्रा के जरिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अपनी सरकार के विकास कार्यों को गिनाने के साथ ही घोषणा पत्र के लिए सुझाव भी लेगी।

4 मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का जबाव देने के लिए कांग्रेस ने राज्य सरकार को फेल करार देने और 4 बड़े मुद्दों पर जनता के बीच जाने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर अवैध खनन व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए इन मुद्दों पर प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 18 दिसंबर से की जाएगी। हर मुद्दे पर अलग-अलग दिन धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की रुपरेखा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में तय होगा। कांग्रेस का दावा है विपक्ष ने सदन के भीतर सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खनन पर सरकार को बेनकाब किया। इन्हीं सभी बातों को समझाने के लिए कांग्रेस अब धरना, प्रदर्शन का सहारा लेगी। जिसमें जनता को डबल इंजन सरकार में बढ़ती महंगाई, भ्रष्ट्राचार, खनन और रोजगार के बारे में बताया जाएगा।

एक साथ धरातल पर उतरेंगे दोनों दल
भाजपा पीएम मोदी और कांग्रेस अब राहुल गांधी की रैली के बाद जनता के बीच जाने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है। इसके जरिए दोनों दल अपनी-अपनी नीतियों को चुनाव से पहले रखने जा रहे हैं। भाजपा डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों के जरिए मिशन 60 प्लस पर फोकस कर रही है, जबकि कांग्रेस भ्रष्ट्राचार, महंगाई, रोजगार और खनन को लेकर जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलने का दावा कर रही है। जिससे विपक्ष सरकार के खिलाफ माहौल बनाकर माहौल अपने पक्ष में कर सके। इससे जहां अपना विजन पार्टी जनता के बीच रख पाएगी, वहीं दूसरे दल की रणनीति को काउंटर भी करने की कोशिश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications