उत्तराखंड में मोदी, शाह, नड्डा, योगी समेत भाजपा की 30 स्टार प्रचारकों में किसको मिली जगह, जानिए
भाजपा की उत्तराखंड चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
देहरादून, 29 जनवरी। उत्तराखंड में भाजपा के लिए मोदी, शाह, नड्डा, योगी समेत 30 बड़े नेता वोट मांगते हुए नजर आएंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में केन्द्रीय नेतृत्च से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है

मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत सभी सांसद शामिल
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग से चुनाव प्रचार की शुरूआत भी कर दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई बार उत्तराखंड में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। अब आने वाले 10 से 15 दिन में भाजपा के सभी स्टार प्रचारक देवभूमि में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे। इनमें स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी, शिवराज चौहान भी शामिल हैं। उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा के अलावा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह , अजय कुमार, सांसद अजय टम्टा, माला राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, नायाब सिंह सैनी, धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज , बलराज पासी और दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पहले स्टार प्रचारकों में 40 लोगों को जगह दी जाती थी, लेकिन कोविड में चुनाव आयोग ने यह संख्या 30 कर दी है। ऐसे में कई नामों को छोड़ना पड़ा है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में उत्तराखंड की किसी महिला पदाधिकारी को जगह नहीं मिल पाई है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित 4 महिलाओं को जगह मिली है।
उत्तराखंड मेंं बीजेपी के स्टार प्रचारक-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- गृह मंत्री अमित शाह
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी
- भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम
- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
- केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह
- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट
- भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
- त्रिवेंद्र सिंह रावत
- रमेश पोखरियाल निशंक
- विजय बहुगुणा
- प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा
- सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी
- सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह
- अजय कुमार
- अजय टम्टा
- माला राज्यलक्ष्मी शाह
- नरेश बंसल
- नायाब सिंह सैनी
- सतपाल महाराज
- बलराज पासी
- लोकसभा सांसद मनोज तिवारी












Click it and Unblock the Notifications