चम्पावत, चमोली को छोड़कर सभी जिलों में गिरा मतदान, 2017 से 1.31 परसेंट कम पड़े वोट, नहीं टूटा रिकॉर्ड
2017 की तुलना में 1.31 परसेंट कम पड़े वोट
देहरादून, 15 फरवरी। उत्तराखंड में 2022 की सरकार चुनने के लिए लोगों में कम उत्साह नजर आया है। 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद 15 फरवरी को पोलिंग परसेंट की स्थिति साफ हो पाई है। उत्तराखंड में इस बार 64.29 परसेंट वोटिंग हुई है, जो कि 2017 की तुलना में 1.31 कम रहा है। 2017 में 65.60 परसेंट रहा था। इस तरह वोट परसेंट का कम होना सियासी दलों की धड़कनों को बढ़ा गया है। अब तक 5 बार उत्तराखंड में विधानसभा के लिए वोटिंग हुई है, जो कि 2022 में 64.29, 2017 में 65.56, 2012 में 67.22, 2006 में 59.50 और 2002 में 54.34 परसेंट रहा है। साफ है कि 2002 से 2012 तक वोट परसेंट बढ़ा है लेकिन 2017 से वोटिंग परसेंट कम होता जा रहा है। जो कि चिंता का विषय भी है। देहरादून में भी टोटल पोलिंग परसेंट 62.40 रहा. जो 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1.13 परसेंट कम है। 2017 में देहरादून में 63.50 परसेंट पोलिंग हुई थी।

चम्पावत, चमोली आगे
देहरादून स्थित एसडीसी फाउंडेशन ने 2017 और 2022 में हुई पोलिंग के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण जारी किया है। यह विश्लेषण बताता है कि उत्तराखंड में चम्पावत और चमोली को छोड़कर बाकी सभी जिलों में इस बार 2017 की तुलना में कम वोट पड़े हैं। चम्पावत जिले में इस बार पोलिंग में 0.4 परसेंट का इजाफा हुआ है, जबकि चमोली जिले में सबसे ज्यादा 1.2 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई है। देहरादून के शहरी इलाकों की तुलना में सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा पोलिंग हुई। पर्वतीय सीट विकासनगर में सबसे ज्यादा 75.8 परसेंट पोलिंग हुई, यह 2017 की तुलना में 5.11 परसेंट ज्यादा है। 2017 में विकासनगर में 70.7 परसेंट वोटर्स ने वोट डाले थे। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 54.8 परसेंट पोलिंग हुई। 2017 में यहां 57.56 परसेंट वोटिंग हुई थी। विकासनगर, रायपुर और मसूरी को छोड़कर देहरादून की सभी सीटों पर इस बार 2017 के मुकाबले वोटिंग परसेंट में गिरावट दर्ज की गई।
पोलिंग परसेंट में अंतर
उत्तराखंड सरकार की ओर से मंडे रात को राज्य में पोलिंग परसेंटेज 65.1 बताया गया था। लेकिन चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप पर मंगलवार शाम 6 बजे अपलोड किये गये आंकड़ों के अनुसार यह 64.29 परसेंट दर्शाया गया है। देहरादून में मंडे को पोलिंग परसेंट 62.24 दर्शाया गया था, जो ऐप में मंगलवार शाम 62.40 दर्ज किया गया है। इस बार हरिद्वार में सबसे ज्यादा 74.06 परसेंट वोटर्स ने वोट डाले, यह 2017 के मुकाबले 1.62 परसेंट कम रहा। ऊधमसिंह नगर जिले में पोलिंग परसेंटेज में सबसे बड़ी कमी दर्ज की गई। 2017 में यहां 76.01 परसेंट पोलिंग हुई थी, जबकि इस बार केवल 71.45 परसेंट लोगों ने ही वोट डाले। यानी 2017 के मुकाबले इस बार 4.56 कम वोटर्स ने वोट डाले। चमोली जिले में इस बार वोटर्स में पिछली बार की तुलना में ज्यादा उत्साह नजर आया। यहां 2017 में 59.12 परसेंट लोगों ने वोट डाले थे, जबकि इस बार 60.32 परसेंट वोटर्स वोट देने पहुंचे। चमोली के अलावा एक मात्र चम्पावत ऐसा जिला है, जहां इस बार पोलिंग परसेंटेज बढ़ा है। चम्पावत में 2017 में 61.43 परसेंट लोगों ने वोट डाले थे, जबकि इस बार 61.83 परसेंट पोलिंग हुई।चुनाव में मतदान को बारीकी से समझने वाले विश्लेषकों ने इसे साइलेंट मतदान करार दिया है। जिसका विश्लेषण करना हवा में तीर मारने जैसा माना जा रहा है।
उत्तराखंड के चुनाव में बारीकी से विश्लेषण करने वाली संस्था एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल कहते हैं कि
पिछले सालों में मतदान का गिरना पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लिए सही नहीं माना जा रहा है। हालांकि मतदान का घटना सत्ता पक्ष के खिलाफ जाता है या विपक्ष के लिए सही संकेत नहीं है। इसका अंदाजा लगाना अभी जल्दबाजी मानी जा रही है। 2012 और 2017 में भी परिणाम विपरीत आए थे, ऐसे में इस बार भी चौंकाने वाले परिणाम साबित हो सकते हैं।
- जिला 2017 2022 वोटिंग परसेंट अंतर
- हरिद्वार 75.68 74.06 1.62 कम
- उधमसिंह नगर 76.01 71.45 4.56 कम
- उत्तरकाशी 69.38 67.32 2.06 कम
- नैनीताल 66.88 65.84 1.04 कम
- देहरादून 63.53 62.40 1.13 कम
- चंपावत 61.43 61.83 0.4 ज्यादा
- बागेश्वर 61.11 61.08 0.03 कम
- रुद्रप्रयाग 62.31 60.49 1.82 कम
- चमोली 59.12 60.32 1.2 ज्यादा
- पिथौरागढ़ 60.18 59.44 0.74 कम
- टिहरी 55.68 55.57 0.11 कम
- पौड़ी 54.86 53.14 1.72 कम
- अल्मोड़ा 53.07 52.82 0.25 कम
- उत्तराखंड 65.60 64.29 1.31 कम
- देहरादून सीट वाइज पोलिंग
- सीट 2017 2022
- विकासनगर 70.7 75.18
- सहसपुर 72.96 72.53
- चकराता 72.7 66.65
- डोईवाला 67.84 65.75
- ऋषिकेश 64.79 61.97
- रायपुर 59.77 60.50
- मसूरी 8.06 58.90
- देहरादून कैंट 57.14 56.33
- राजपुर रोड 58.01 55.20
- धर्मपुर 57.56 54.80
- जिला 63.53 62.40
उत्तराखंड में अब तक 5 विधानसभा चुनावों के मतदान पर एक नजर-
- 2022- 64.29
- 2017 - 65.56
- 2012 - 67.22
- 2006 - 59.50
- 2002 - 54.34












Click it and Unblock the Notifications