Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand Weather मसूरी समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानिए कहां गिरी बर्फ

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए हैं। इस साल की दूसरी बर्फबारी से लोग काफी खुश हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, मसूरी, औली, पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी समेत पहाड़ी जिलों में देर रात में बर्फबारी हुई।

प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में आज स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

Uttarakhand Weather Update Snowfall hilly area Mussoorie school holidays 7 districts where snow fell

पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से मसूरी की सड़कों और खुले इलाकों में सफेद चादर बिछ गई। मौसम ने मसूरी के नज़ारों को एक बार फिर बेहद खूबसूरत बना दिया। देर रात शुरू हुई बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मसूरी के इस मौसम का पर्यटक जमकर आनंद लेते हुए नजर आए। जिससे स्थानीय व्यापारी भी खुश नजर आए हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि साल में दोबारा बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। अभी भी 31 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। जिससे लोगों को बारिश और बर्फबारी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

बारिश और बर्फबारी होने से ,खेती और बागवानी का काम करने वाले लोगों के चेहरे भी खिल गए हैं। लंबे समय तक मौसम शुष्क रहने से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान और चिंता हो रही थी। इसी तरह वन विभाग ने भी बर्फबारी होने से राहत की सांस ली है। जंगलों की आग और वन्य जीवों के आतंक के लिए भी बर्फबारी संजीवनी लेकर आई है।

आज भी प्रदेश भर में मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, मुनस्यारी, कपकोट और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है। उधर देहरादून में मंगलवार को देर रात तक बारिश होती रही। बुधवार सुबह भी बारिश हुई, लेकिन ​अभी मौसम खुल गया है। हल्की धूप भी निकल आई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+