Uttarakhand Weather सुबह कोहरा, दिन में चटक धूप, मौसम बना शुष्क, दो दिन बाद फिर से बारिश व बर्फबारी का अलर्ट
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सात और आठ फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
इसके बाद नौ और दस फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। ऐसे में फिर से ठंडक बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में मौसम बदलने से बर्फबारी की भी संभावना बन रही है। जनवरी माह से प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।

बर्फबारी से मौसम काफी बदला रहा। जिससे पहाड़ों में प्रकृति जमकर मेहरबान नजर आई। जनवरी माह में दो बार जमकर बर्फबारी हुई। फरवरी की शुरूआत भी बर्फबारी से हुई। लेकिन बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जो कि एक दो दिन बाद फिर से बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दिनों चटक धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
पर्वतीय क्षेत्रों में जहां तेज धूप ठंड से राहत दे रही है वहीं मैदानी इलाकों में धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। मैदानों में दिन की शुरूआत कोहरे से हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य बना हुआ है।
सोमवार से फिर मौसम करवट ले सकता है। जिसमें बारिश व बर्फबारी हो सकती है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर चटक धूप खिली रही। शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप लगी हुई है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं दो दिन बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications