Gold Rate Today: सोना हुआ महंगा! कितने बढ़े 24 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव? चेक करेंं लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज यानी 9 जुलाई 2026 को ग्राहकों को हल्की बढ़त देखने को मिली है। पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम बढ़े हैं। हालांकि यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन जिन लोगों की शादी, निवेश या किसी और वजह से भी ज्वेलरी खरीदने की योजना है, उनके लिए यह बदलाव जानना जरूरी है।

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में तेज गिरावट और फिर सुधार का दौर देखने को मिला है। ऐसे में बाजार पर नजर रखने वाले निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदार भी हर दिन के ताजा रेट पर नजर बनाए हुए हैं। अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले नए दाम और पिछले दिनों का ट्रेंड जरूर जान लें।

Gold Rate Today 9 july

आज का गोल्ड रेट (9 जुलाई 2026)

आज भारत में प्रति ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार है।

  • 24 कैरेट: ₹14,339 प्रति ग्राम (+₹11)
  • 22 कैरेट: ₹13,145 प्रति ग्राम (+₹10)
  • 18 कैरेट: ₹10,758 प्रति ग्राम (+₹8)

बड़े शहरों में आज 1 ग्राम सोने का रेट

देश के ज्यादातर बड़े शहरों में आज सोने की कीमत लगभग एक जैसी बनी हुई है, जबकि कुछ शहरों में मामूली अंतर देखने को मिला।

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
1
लखनऊ ₹14,339 ₹13,145 ₹10,758
2
जयपुर ₹14,339 ₹13,145 ₹10,758
3
दिल्ली ₹14,339 ₹13,145 ₹10,758
4
मेरठ ₹14,339 ₹13,145 ₹10,758
5
लुधियाना ₹14,339 ₹13,145 ₹10,758
6
पटना ₹14,329 ₹13,135 ₹10,748
7
अहमदाबाद ₹14,329 ₹13,135 ₹10,748
8
मुंबई ₹14,324 ₹13,130 ₹10,743
9
पुणे ₹14,324 ₹13,130 ₹10,743
10
कोलकाता ₹14,324 ₹13,130 ₹10,743

पिछले 10 दिनों में ऐसा रहा ट्रेंड?

बीते दस दिनों के आंकड़े बताते हैं कि बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। कुछ दिनों में तेज गिरावट दर्ज हुई, जबकि बीच में अच्छी बढ़त भी देखने को मिली। आज फिर कीमतों में हल्का इजाफा हुआ है।


तारीख 24 कैरेट 22 कैरेट
1
09 जुलाई ₹14,339 (+₹11) ₹13,145 (+₹10)
2
08 जुलाई ₹14,328 (-₹213) ₹13,135 (-₹195)
3
07 जुलाई ₹14,541 (-₹136) ₹13,330 (-₹125)
4
06 जुलाई ₹14,677 (-₹11) ₹13,455 (-₹10)
5
05 जुलाई ₹14,688 (कोई बदलाव नहीं)
₹13,465 (कोई बदलाव नहीं)
6
04 जुलाई ₹14,688 (-₹27) ₹13,465 (-₹25)
7
03 जुलाई ₹14,715 (+₹322) ₹13,490 (+₹295)
8
02 जुलाई ₹14,393 (+₹300) ₹13,195 (+₹275)
9
01 जुलाई ₹14,093 (-₹126) ₹12,920 (-₹115)
10
30 जून ₹14,219 (+₹11) ₹13,035 (+₹10)

जुलाई में अब तक कैसा रहा सोने का बाजार

जुलाई की शुरुआत 24 कैरेट सोने के ₹14,093 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के ₹12,920 प्रति ग्राम रेट के साथ हुई थी। इसके बाद शुरुआती दिनों में कीमतों में तेजी देखने को मिली और 3 जुलाई को दोनों कैरेट ने अबतक के महीने का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया। उस दिन 24 कैरेट सोना ₹14,715 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,490 प्रति ग्राम पर पहुंच गया था।

इसके बाद बाजार में कुछ दिनों तक गिरावट का दौर रहा, लेकिन बाद में कीमतों में फिर हल्का उछाल देखने को मिल रहा है। 9 जुलाई 2026 तक 24 कैरेट सोने का रेट ₹14,327 प्रति ग्राम और 22 कैरेट का रेट ₹13,134 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। पूरे महीने के अब तक के आंकड़ों को देखें तो 24 कैरेट और 22 कैरेट, दोनों की कीमतों में करीब 1.66 फीसदी की कुल बढ़त दर्ज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+