कितने करोड़ में हुई 'तारक मेहता' Shailesh Lodha की इकलौती बेटी स्वरा की शादी? खर्च जान पकड़ लेंगे माथा
Taarak Mehta Shailesh Lodha: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे पॉपुलर कॉमेडी शो से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा इन दिनों अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 6 जुलाई 2026 को स्वरा लोढ़ा ने शाश्वत के साथ सात फेरे लिए। ये भव्य समारोह राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। शाही अंदाज में हुई इस शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
शैलेश लोढ़ा के परिवार में कौन-कौन हैं?
शैलेश लोढ़ा की शादी डॉ. स्वाति लोढ़ा से हुई है। स्वाति मैनेजमेंट स्कॉलर, लाइफ कोच और लेखिका के तौर पर अपनी अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं और शिक्षा जगत में भी उनका अच्छा नाम है। बताया जाता है कि शैलेश और स्वाति की दोस्ती कॉलेज के दिनों से है, जो बाद में शादी के रिश्ते में बदल गई। दोनों की सिर्फ एक ही बेटी, स्वरा लोढ़ा हैं।

कौन हैं स्वरा लोढ़ा और क्या करती हैं वो?
स्वरा लोढ़ा ने हमेशा कैमरों और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी है। पेशे से वह राइटर और सिंगर हैं। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर '54 Reasons Why Parents Suck!' नाम की किताब भी लिखी है। इसके अलावा संगीत में भी उनकी गहरी रुचि है और उनका एक गाना यूट्यूब पर उपलब्ध है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट निजी (प्राइवेट) है।
क्या करते हैं शैलेश लोढ़ा के दामाद?
स्वरा लोढ़ा के पति शाश्वत बैंकिंग सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल हैं और सिंगापुर में कार्यरत हैं। वह भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। शादी के बाद से स्वरा और शाश्वत की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि दोनों ही निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं।
दो शहरों में हुए शादी के समारोह
स्वरा और शाश्वत की शादी का जश्न दो अलग-अलग शहरों में मनाया गया। सबसे पहले मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में तीन दिन तक चले शाही वेडिंग सेलिब्रेशन में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। इस शादी की एक और खास बात ये रही कि यही वही ऐतिहासिक पैलेस है, जहां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी अपनी चर्चित शादी रचाई थी।
शादी में पहुंचे कई बड़े मेहमान
स्वरा और शाश्वत की शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल समेत कई नामी चेहरे इस शाही आयोजन का हिस्सा बने थे। शादी की तस्वीरों में राजस्थानी संस्कृति और शाही मेहमाननवाजी की झलक साफ दिखाई दे रही है।
उम्मेद भवन पैलेस में ठहरने का कितना है खर्च?
अगर आप भी उम्मेद भवन पैलेस में ठहरने का सपना देखते हैं तो इसके लिए अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक डीलक्स रूम का किराया करीब 42,600 रुपये प्रति रात से शुरू होता है। वहीं महारानी सुइट में एक रात बिताने के लिए करीब 8 लाख रुपये या उससे अधिक खर्च करना पड़ सकता है। अलग-अलग कैटेगरी के कमरों के अनुसार कीमतें बदलती रहती हैं।
करोड़ों रुपये तक पहुंचा शादी का बजट?
-उम्मेद भवन पैलेस में अगर करीब 200 मेहमानों के साथ शादी आयोजित की जाए तो सिर्फ मेहमानों के ठहरने का खर्च ही लगभग 60 से 70 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा खाने-पीने की व्यवस्था पर करीब 16 से 22 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान लगाया जाता है।
-इसके अलावा मंडप की सजावट, फूलों की डेकोरेशन, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, फोटोग्राफी, मेकअप, मेहंदी, लोक कलाकारों की प्रस्तुति और मेहमानों के परिवहन जैसी व्यवस्थाओं का खर्च अलग से जुड़ता है। इन सभी खर्चों को मिलाकर उम्मेद भवन पैलेस में एक भव्य शादी का कुल बजट करीब 3 से 5 करोड़ रुपये या उससे भी अधिक पहुंच सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा ने अपनी बेटी स्वरा की शादी में करीब 3.5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
शाही शादी बनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
स्वरा लोढ़ा और शाश्वत की शादी सिर्फ परिवार का निजी समारोह नहीं रही बल्कि इसकी भव्यता ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शाही पैलेस, शानदार सजावट और हाई-प्रोफाइल मेहमानों की मौजूदगी ने इस शादी को साल की चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग्स में शामिल कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications