'भगवान' के नाम कर दी अपने 2 करोड़ की वसीयत, जानिए कौन हैं ऋषिकेश के शाह दंपती
ऋषिकेश के शाह दंपति ने वसीयत बीकेटीसी के नाम की
देहरादून, 31 अगस्त। ऋषिकेश निवासी शंकर लाल शाह और उनकी पत्नी ने अपने मकान की वसीयत श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति,बीकेटीसी के नाम कर दी है। बताया जा रहा है कि शाह परिवार की वसीयत की कीमत अनुमानित करीब दो करोड़ रुपये है।

ओएनजीसी से चीफ इंजीनियर पद से रिटायर हुए शंकर लाल शाह
अपने 200 गज में बने मकान की वसीयत मंदिर समिति के नाम करने वाले शंकर लाल शाह ओएनजीसी से चीफ इंजीनियर पद से रिटायर हुए है। लंबे समय से आवास विकास ऋषिकेश में रहते है।मूल रूप से द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के निवासी हैं। परिवार में पत्नी रजनी शाह सहित कुल दो सदस्य है। मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले इस संबंध में शाह ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय से अपने मकान की वसीयत मंदिर समिति के नाम करने की इच्छा जतायी। जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया था। विगत दिनों मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के आदेश के बाद वसीयत को पंजीकृत कर दिया गया। मंगलवार को मंदिर समिति के विधि अधिकारी शिशुपाल बर्त्वाल, आशुतोष शुक्ला, मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने दानी शंकरलाल शाह से भेंट की। इस दौरान वसीयत में मिलने वाले मकान भूमि का मौका मुआयना किया। जिस दौरान उनका आभार जताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications