उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी मतदाताओं का जताया आभार, कही ये बात
लोकसभा के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। 19 अप्रैल को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही उत्तराखंड की सभी 10 सीटों पर भी मतदान संपन्न हो गए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत राज्य में आज प्रथम चरण में संपन्न हुए लोकतंत्र के इस महा पर्व में अपने अमूल्य मत का प्रयोग करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

जिस प्रकार देवभूमि उत्तराखण्ड में युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है, वह आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के प्रति जन उत्साह को परिलक्षित करता है।
बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो गया है। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी सुनामी में विपक्ष हवा में उड़ गया है। हमलोग सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications