उत्तराखंड: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
पूर्व सांसद और मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुंवर सर्वेश सिंह के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओउम शांति।

बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो गया है। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी सुनामी में विपक्ष हवा में उड़ गया है। हमलोग सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कौन थे मुरादाबाद BJP प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह, सीट पर वोटिंग के एक दिन बाद मौत, करोड़ों की छोड़ गए संपत्ति












Click it and Unblock the Notifications