उत्‍तराखंड सरकार सहकारी समितियों में लागू करेगी 33 फीसदी महिला आरक्षण, अपनाएगी केंद्र सरकार मॉडल

उत्‍तराखंड की सहकारी समितियों में प्रदेश सरकार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देगी। सहकारी समितियों में प्रदेश की धामी सरकार केंद्र सरकार के मॉडल को अपनाएगी। ये जानकारी सहकारिता मंत्री डॉ धन रावत ने गुरुवार को दी।

woman

ये जानकारी सहकारिता मंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत के सवाल पर सहकारी समितियों में महिलाओं को आरक्षण की बात कही। कांग्रेस विधायक ने उत्‍तराखंड की सहकारी बैंकों और समितियों की गई नियुक्तियों में अनियमितता को लेकर सवाल किया था।

मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया सहकारी बैंकों व समितियों में गलत तरीके से की गई नियुक्तियों पर सरकार ने कार्रवाई कर 44 नियुक्तियों को अब तक सरकार रद्द कर चुकी है।

मंत्री ने बताया सहकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाली 670 समिमियों में महिलाओं का 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा इससे महिलाओं को भी सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+