देहरादून में बारिश का कहर, मकान ढहने से 8 दिन के मासूम समेत 3 मलबे में दबे
देहरादून:राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में मकान ढहा, 3 दबे
देहरादून, 29 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर बारिश ने कहर बरपाया है। भारी बारिश से राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में मकान ढहने से 3 लोग मलबे में दब गए। जिसमें 2 महिलाओं समेत 8 दिन का मासूम भी शामिल है। रेस्क्यू टीम ने तीनों की बॉडी रिकवर कर ली है।
Recommended Video

कैबिनेट मंत्री और डीएम ने राहत,बचाव कार्य का जायजा लिया
आपदा कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलवे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी सोनिका घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी और डीएम ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

रेस्क्यू का कार्य जारी
डीएम ने मौके से ही संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राहत एवं बचाव दल मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का का

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों की बॉडी रिकवर की गई
मलबे में 22 वर्षीय संगीता पत्नी दिनेश, 28 वर्षीय लक्ष्मी दिनेश की बहन और दिनेश का 8 दिन का बच्चा दबे होने की सूचना था। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों की बॉडी रिकवर की गई है।

तीनों बरामद बॉडी की पोस्टमार्टम करने के निर्देश
जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों बरामद बॉडी की पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा और डॉ एस के बरनवाल सहित संबंधित अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्य कर रहे हैं।

एसडीआरएफ की टीम ने राहत, बचाव कार्य किया
इस दौरान राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों पर निगरानी की। जेसीबी से मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम की ओर से राहत, बचाव कार्य किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications