Uttarakhand: बढ़ने लगी भाजपा के कुनबे में भीड़, सीएम धामी ने दी स्क्रीनिंग की सलाह

Uttarakhand BJP: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने के बयान में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना चिंता का विषय है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई दलों के नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं।

dhami
भारतीय जनता पार्टी हज़ारों भाजपा का दामन थाम चुके है। बीजेपी में विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है। पार्टी के सीनियर नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा में लगातार बढ़ रहे कुनबे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पार्टी में एंट्री के लिए मानक तय करने का सुझाव दिया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और अब अधिक लोग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 15 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। जिसको देखते हुए महेंद्र भट्ट को मानक तय करने और पार्टी में आ रहे लोगो की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जो कार्य किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर लोगबीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के हित में सोचते हैं उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं और स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई गई है। जिससे पार्टी में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मनवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मानक तय करने का जो सुझाव दिया है। उसके चलते अब पार्टी आदेशों का पालन करेगी।

यह भी पढ़ें Uttarakhand: नैनीताल में सड़क दुर्घटना से 8 की मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+