Uttarakhand: नैनीताल में सड़क दुर्घटना से 8 की मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट के निकट मंगलवार को एक वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गई है,जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक चालक के अलावा दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति नेपाल के महेंद्रनगर के रहने वाले थे। सभी अपने घर जा रहे थे। इधर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि आज सुबह ही उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट के पास एक वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई,वहीं चालक के अतिरिक्त दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति नेपाल के महेंद्रनगर के रहने वाले थे,सभी अपने घर जा रहे थे। हादसे के समय वाहन में 10 लोग सवार थे। राज्य आपदा प्रतिवादन बल के दल ने खड्ड में 150 मीटर नीचे उतर कर राहत एवं बचाव अभियान चलाया इस दौरान एसडीआरएफ ने आठ शव निकाले जबकि हादसे में घायल हुए 2 लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें देवभूमि उत्तरखंड में चैत्र नवरात्रि की धूम, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी संग की पूजा अर्चना












Click it and Unblock the Notifications