कोविड की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने वाले श्रद्धालु को ही दिया जाए कुंभ में प्रवेश- सीएम तीरथ सिंह रावत

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

Tirath Singh Rawat

Recommended Video

    Coronavirus: Uttrakhand में 12 States से आने वालों के लिए RT-PCR जांच रिपोर्ट जरूरी | वनइंडिया हिंदी

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने कुंभ स्नान के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट जांचने को भी कहा। सीएम ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे राज्यों के जिन स्थानों पर अधिक मामले मिल रहे हैं वहां से जो भी लोग उत्तराखंड आ रहे हैं, उनको कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जाए।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: हरिद्वार कुंभ मेला देखने आने वालों से ज्यादा किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

    इससे पहले शनिवार को तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि वह कुंभ में कोरोना को लेकर जो पाबंदियां लगाई गई हैं उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के डर को फैलाने के लिए अनावश्यक प्रतिबंध लगाए गए हैं जिन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि, 'विश्वास डर से बड़ा है। मैं पूरी दुनिया के सभी श्रद्दालुओं से कहता हूं कि वो हरिद्वार आएं और महाकुंभ के पावन अवसर पर गंगा में डुबकी लगाएं। किसी को भी कोरोना के नाम पर रोका नहीं जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि भगवान पर भरोसा कोरोना के भय को कम करेगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+