Uttarakhand: लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाया आत्मविश्वास, कहा- यह तो क्लीन स्वीप है

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा के लोकसभा चुनावी मिशन में व्यस्त हैं। बुधवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा मौजूद थे। इस दौरान धामी ने कहा, "उत्तराखंड में भाजपा को 2014 से ज्यादा 2019 में वोट मिले थे, 2024 में उससे भी ज्यादा वोट मिलेंगे।

uttarkhand news jpg

सीएम धामी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि यह तो क्लीन स्वीप है। कांग्रेस में लोग टिकट लेने के लिए ही तैयार नहीं थे। बड़े-बड़े नेता जिस तरह खुद को चुनावी मैदान से दूर कर रहे हैं वह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि आगे क्या होने वाला है।"

सीएम धामी ने दावा किया है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी भारी जीत दर्ज करेंगे। इस बार देश में चर्चा ये नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी, चर्चा यह है कि 410 या 420 सीट से सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग 19 अप्रैल की परीक्षा कर रहे हैं. अभी हमने होली मनाई है, 4 जून को दीपावली मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सीएम धामी ने दावा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी दफा देश प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़े UCC लगाएगा भाजपा की नैय्या पार ? उत्तराखंड के सीएम धामी बने यूनिफॉर्म सिविल कोड के प्रचार का प्रमुख चेहरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+