UCC लगाएगा भाजपा की नैय्या पार ? उत्तराखंड के सीएम धामी बने यूनिफॉर्म सिविल कोड के प्रचार का प्रमुख चेहरा
Uttarakhand News: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने शीर्ष स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टॉप पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने धामी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और भौगोलिक परिस्थितियों से भिन्न जम्मू कश्मीर में टॉप स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।

विशेष बात यह है कि तीनों राज्य में लगभग 30 से 40 स्टार प्रचारक हैं, किंतु उत्तराखंड से केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम शामिल है। इसके पीछे धामी सरकार के यूसीसी ( यूनिफॉर्म सिविल कोड), सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे बड़े निर्णय देखे जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के इन बड़े निर्णयों को देशभर में नजीर के रूप में प्रदर्शित करना चाहती है। इसके लिए सोएम धामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्ञात हो है कि लोकप्रियता के मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी हाल ही में देश के 100 शक्तिशाली लोगों के सर्वे में 61वें स्थान पर स्थान बना चुके हैं। निरंतर बड़े फैसले लेने की वजह से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ को बढ़ा हैं। विशेषकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी देखी जाती है। यही वजह है कि अब सीएम धामी उत्तराखंड जैसे छोटे प्रदेश से बड़े राज्यों के चुनावी समर में पार्टी प्रत्याशियों की जीत का शंखनाद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications